फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar Diwas: बिहार में जन्मे इन सितारों ने दुनियाभर में बनाई पहचान, कोई करता है एक्टिंग तो कोई संभाल रहा करोड़ों का बिजनेस

Mon, 22 Mar 2021 10:46 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 22 Mar 2021 10:46 AM IST
विज्ञापन
Bihar Day 2021: Bihar Diwas These Bollywood Actress Born In Bihar
बिहार में जन्म सितारे - फोटो : अमर उजाला

22 मार्च 1912 को बंगाल से अलग करके बिहार को विधिवत राज्य का दर्जा दिया गया था। उस वक्त उड़ीसा और झारखंड भी बिहार के साथ थे। इसीलिए 22 मार्च के दिन बिहार दिवस मनाया जाता है। बिहार ने अपने ज्ञान और परिश्रम से भारत को हर क्षेत्र में आगे ले जाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बिहार का उल्लेख वेदों, पुराणों और प्राचीन महाकाव्यों में भी मिलता है और यह राज्य महात्मा बुद्ध और 24 जैन तीर्थंकरों की कर्मभूमि रहा है। इतना ही नहीं बिहार की जमीं से कई सितारे भी निकले जो आज दुनियाभर में नाम कमा रहे हैं। चलिए आज बात करते हैं उन्हीं सितारों की।

Bihar Day 2021: Bihar Diwas These Bollywood Actress Born In Bihar
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : PTI

शत्रुघ्न सिन्हा
फिल्मों में अपने अंदाज से सबको आकर्षित करने वाले शत्रुघ्न सिन्हा का जन्म 9 दिसंबर, 1945 को  बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। बता दें कि वह एक ऐसी जगह से आते हैं, जहां उनके आस-पास कोई भी फिल्मी जगत से जुड़ा व्यक्ति नहीं था। इसके बावजूद वह फिल्मी दुनिया पर छाए। इतना ही नहीं राजनीति में भी उनका कोई जवाब नहीं है।

Bihar Day 2021: Bihar Diwas These Bollywood Actress Born In Bihar
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में जलवा बिखेर रही प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड में प्रियंका ने कई यादगार फिल्में दी और बाद में हॉलीवुड का रुख कर लिया। प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई साल 1982 को बिहार के जमशेदपुर में हुआ था, जो अब झारखण्ड में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar Day 2021: Bihar Diwas These Bollywood Actress Born In Bihar
संदली सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

संदली सिन्हा
संदली सिन्हा ने अपनी दमदार एक्टिंग, मासूम आंखों और मुस्कुराहट से ना सिर्फ लोगों के दिलों पर राज किया बल्कि इस फिल्म के जरिए रातोंरात उनका करियर चमक गया था। संदली का जन्म मुजफ्फरपुर में हुआ था। पहली फिल्म 'तुम बिन' से संदली जितनी हिट हुईं उसके बाद उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली। संदली सिन्हा अब पति के साथ करोडो़ं का बिजनेस संभाल रही हैं।

विज्ञापन
Bihar Day 2021: Bihar Diwas These Bollywood Actress Born In Bihar
नेहा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

नेहा शर्मा
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा का जन्म भागलपुर में हुआ था। उनके पिता कांग्रेस के नेता हैं और नेहा ने राजनीति छोड़कर फिल्मों का रुख किया और सफल हुईं। नेहा शर्मा ने 2007 में तेलुगू फिल्म 'चिरुता' से फिल्मों करियर की शुरुआत की। वहीं, नेहा ने मोहित सूरी की फिल्म 'क्रूक' हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed