फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar Elections 2020: चुनाव से पहले 'कालीन भैया' का मतदाताओं को खास संदेश, कही ये बात

Tue, 27 Oct 2020 06:07 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 27 Oct 2020 06:07 PM IST
विज्ञापन
Bihar Assembly Election 2020: Mirzapur Actor Pankaj Tripathi Appeal To Vote For Voters
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

Election In Bihar 2020: इन दिनों देशभर में बिहार विधानसभा चुनाव की काफी चर्चा है। कोरोना महामारी के दौरान यह पहला चुनाव है जिसकी वजह से इसकी चर्चा जोरों पर है। वहीं बिहार चुनाव पर नेताओं के अलावा देश की कई बड़ी हस्तियां भी अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं। 28 अक्तूबर को पहले चरण का मतदान है। इस बीच बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और बिहार के बेटे पंकज त्रिपाठी ने बिहार चुनाव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

Bihar Assembly Election 2020: Mirzapur Actor Pankaj Tripathi Appeal To Vote For Voters
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पंकज त्रिपाठी इन दिनों अपनी चर्चित वेब सीरीज मिर्जापुर के सीजन दो को लेकर काफी सुर्खियों में है। इस सीरीज में उनके किरदार का नाम कालीन भैया है जो दर्शकों को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है। वहीं पंकज त्रिपाठी ने ट्विटर पर अपने बिहार के फैंस और मतदाताओं से विधानसभा चुनाव में मतदान करने की अपील की है।

Bihar Assembly Election 2020: Mirzapur Actor Pankaj Tripathi Appeal To Vote For Voters
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पंकज त्रिपाठी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर निर्वाचन आयोग के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लोगों से मतदान करने की अपील की है। पंकज त्रिपाठी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'वोट करें जिम्मेदारी से, चयन करें समझदारी से।' सोशल मीडिया पर अभिनेता का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। पंकज त्रिपाठी के कई फैंस भी इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar Assembly Election 2020: Mirzapur Actor Pankaj Tripathi Appeal To Vote For Voters
मिर्जापुर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आपको बता दें कि मिर्जापुर वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 22 अक्तूबर को रिलीज हुई थी। वैसे सीरीज 23 अक्तूबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे कुछ घंटे पहले ही रिलीज कर दिया गया था। मिर्जापुर 2 में दिव्येंदु शर्मा, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल और पंकज त्रिपाठी सहित कई कलाकार हैं। वहीं इसके निर्देशक गुरमीत सिंह और मिहिर देसाई हैं।

विज्ञापन
Bihar Assembly Election 2020: Mirzapur Actor Pankaj Tripathi Appeal To Vote For Voters
बिहार चुनाव 2020 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

बात करें बिहार विधानसभा चुनाव की तो इसके पहले चरण के लिए 71 सीटों पर बुधवार यानी 28 अक्तूबर को मतदान होगा। पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार सोमवार की शाम को खत्म हो गया। इस दौरान नेताओं ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जनता पांच साल के लिए राज्य की गद्दी पर किस पार्टी को बैठाएगी इसका फैसला 10 नवंबर को होगा।


पढ़ें: ये डायरेक्टर कभी रहा आमिर खान का मोस्ट फेवरेट, अब ‘सेमी पॉर्न’ वेब सीरीज बनाने को मजबूर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed