केबसी-10 की पहली करोड़पति बनकर बिनीता जैन देशभर की नजरों में आ गई हैं। मुश्किल हालातों से गुजरकर बिनीता ने ये मुकाम हासिल किया है। उनके लिए केबीसी की हॉट सीट तक पहुंचने और एक करोड़ जीतने की राह आसान नहीं थी, लेकिन कड़ी मेहनत और हौसले के दम पर उन्होंने सफलता को अपने कब्जे में कर लिया। बिनीता ने अमर उजाला डॉट कॉम से खास बातचीत करते हुए बताया कि उन्होंने केबीसी के लिए कैसे तैयारी की...
एक करोड़ जीतने वाली बिनीता जैन ने बताया केबीसी में कैसे हों सफल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवाल- केबीसी के लिए क्या तैयारियां की थीं। जो लोग केबीसी में जाना चाहते हैं उनको क्या टिप्स देना चाहेंगी?
बिनीता- हम केबीसी के सारे सवालों का जवाब नहीं दे सकते हैं। केबीसी में तो आपकी जिंदगी भर की पढ़ाई काम आती है। केबीसी से कॉल आने के बाद मुझे 15 दिन ही पढ़ने को मिले और मैंने उनका पूरा फायदा उठाया। राजनीति और इतिहास में मेरी अच्छी पकड़ है। इन विषयों पर मैंने खूब पढ़ाई की थी। शायद यही वजह थी कि मैं लॉस्ट वाले सवाल का जवाब दे पाई और एक करोड़ जीत गई
मैं गूगल से ही सब पढ़ती हूं। जैस-जैसे मुझे टॉपिक्स याद आते गए मैं पढ़ती गई। एक टॉपिक पढ़ती थी तो चार टॉपिक खुद ब खुद याद आ जाते थे। केबीसी में जिस तरह के सवाल पूछे जा रहे थे, उससे मुझे आइडिया मिल गया था कि किस तरह के सवाल पूछे जा रहे हैं।
मुझे लग रहा था कि लाइफ लाइन मेरे पास नहीं बची है। मैं 50 लाख रुपये लेकर शो को छोड़ दूंगी। मैंने सोच रखा था कि मैं सवाल देखकर बिल्कुल भी रिस्क नहीं लूंगी। मैंने ये बिल्कुल नहीं सोचा था कि जो 15वां सवाल आएगा उसका जवाब मुझे आता होगा।
मैं जब भी अपने बच्चों को देखती थी, तो लगता था कि मुझे इनके लिए कुछ न कुछ करना है। मुझे इनके लिए मजबूती से खड़ा होना होगा। मुझे इन बच्चों के लिए जिंदगी को आगे बढ़ाना होगा। मेरे पति लापता हो गए थे। मुझे आजतक उनकी कोई जानकारी नहीं मिली है। जिन परिवारों के साथ ऐसे हादसे हो जाते हैं मैं उन महिलाओं से कहना चाहूंगी कि वह खुद को मजबूत बनाएं और आगे बढ़ें।