फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जयललिता-मायावती के बाद अब शशिकला की बॉयोपिक चर्चा में, जेल में काट रही हैं सजा

Tue, 09 Apr 2019 01:10 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Tue, 09 Apr 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
Biopic Announced Based On The Late Jayalalithaa Life named Sasilalitha
sasikala poster
बॉलीवुड में यदि एक फिल्मकार को छींक आती है तो पूरी फिल्म इंडस्ट्री को जुकाम लग जाता है क्योंकि हम अक्सर देखते हैं कि हमारे यहां यदि किसी एक कथानक, एक विषय पर बनी फिल्म हिट हो जाती है तो लगभग सभी फिल्मकार उसी थीम पर फिल्म बनाने लगते हैं। आजकल इस बात को बायोपिक फिल्मों के रूप में साफ देखा जा सकता है। पिछले कुछ समय में हमारे यहां जिस तरह कुछे एक बायोपिक फिल्म हिट-सुपर हिट हो रही हैं, उसे देख अनेक फिल्मकार अब बायोपिक फिल्म बनाने में जुट गए हैं। तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता पर भी कई बायोपिक की अनाउंसमेंट पहले हो गई है।
Biopic Announced Based On The Late Jayalalithaa Life named Sasilalitha
राम्या कृष्णन
'थलाइवी' नाम से बन रही इस बायोपिक में कंगना रनौत, जयलिलता की भूमिका में दिखेंगी। इसे विजय डायरेक्ट कर रहे हैं और यह तमिल, हिंदी, तेलुगू तीन भाषाओं में बनेगी। इसके अलावा गौतम मैनन, जयललिता पर एक वेब सीरीज बना रहे हैं, जिसमें राम्या कृष्णन लीड रोल में नजर आने वाली हैं।
Biopic Announced Based On The Late Jayalalithaa Life named Sasilalitha
sasikala
वहीं अब खबर है कि के जगदीश्वर रेड्डी भी जयललिता पर एक फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं, जिसका नाम 'शशिललिता' होगा। शशिललिता' को जयराम मूवीज प्रोड्यूस कर रहा है। फिल्म का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। जिसमें एक तरफ जयललिता और दूसरी तरफ शशिकला का चेहरा दिखाई दे रहा है।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Biopic Announced Based On The Late Jayalalithaa Life named Sasilalitha
Kajol

वहीं, फिल्म के बारे में बात करते हुए फिल्ममेकर ने कहा, फिल्म का नाम हमने शशिललिता रखा है क्योंकि इसमें दोनों नेताओं की बात होगी। खबरों की मानें तो जयललिता के रोल के लिए काजोल से और शशिकला के रोल के लिए अमला पौल से बात की जा रही हैं। बता दें शशिकला न सिर्फ जयललिता की सहेली थीं बल्कि उनके हर राज को भी जानती थीं। जयललिता के निधन के बाद वह एआईडीएमके की महासचिव बनी थीं लेकिन आय से अधिक संपत्ति के मामले में शशिकला को दोषी पाए जाने के बाद, सुप्रीम कोर्ट ने चार साल की सजा सुनाई है। इसके बाद से उन्हें पद से हटा दिया गया।

विज्ञापन
Biopic Announced Based On The Late Jayalalithaa Life named Sasilalitha
Kangana Ranaut - फोटो : social media
जयललिता की बायॉपिक में कंगना को कास्ट करने पर फिल्म को डायरेक्टर एएल विजय ने कहा था, 'जयललिता मैडम हमारे देश की एक बड़ी नेता थीं। उनकी जिंदगी पर फिल्म बनाना एक बड़ी जिम्मेदारी है और हम इसे ईमानदारी से पूरा करने जा रहे हैं। मुझे भारत की सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेस कंगना रनौत से जुड़ने पर खुशी है।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed