फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EXCLUSIVE: शाश्वत चटर्जी ने धरा ‘महानायक’ का चोला, कोलकाता में उत्तम कुमार की बायोपिक का मुहूर्त

Fri, 05 Mar 2021 10:00 AM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Fri, 05 Mar 2021 10:00 AM IST
विज्ञापन
Biopic of legendry uttam kumar Achena Uttam launched in Kolkata shashwata Chatterjee plays Mahanayak
प्रमोद अनंत ने संपन्न किया उत्तम कुमार की बायोपिक का मुहूर्त - फोटो : अमर उजाला, कोलकाता

‘शोले’, ‘धर्मात्मा’, ‘जय संतोषी मां’, ‘दीवार’ और  ‘संन्यासी’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों वाले साल 1975 में हिंदी सिनेमा ने एक ऐसा चेहरा भी परदे पर देखा जिसकी मुस्कान के बारे में अभिनेता सौमित्र चटर्जी ने कहा था कि वह कोई संगीन गुनाह कर दे और फिर उसी तरह मुस्कुरा दे तो मैं तो यही कहूंगा वह बेगुनाह है। बंगाली सिनेमा में ‘महानायक’ के नाम से मशहूर रहे ये अभिनेता थे, उत्तम कुमार और साल 1975 में उनकी फिल्म ‘अमानुष’ ने पूरे देश में हल्ला मचा दिया था। फिल्म का गाना ‘दिल ऐसा किसी ने मेरा तोड़ा, बर्बादी की तरफ मुख मोड़ा..’ हिंदी सिनेमा के कालजयी गानों में शुमार होता है। इस गाने के लिए किशोर कुमार ने बंबई (अब मुंबई) में बेस्ट सिंगर का फिल्मफेयर अवार्ड जीता। और इसी फिल्म के लिए उत्तम कुमार को स्पेशल अवार्ड देने मुंबई के लोग खुद चलकर कलकत्ता (अब कोलकाता) गए थे। इन महानायक की बायोपिक का बुधवार को कोलकाता के एक हेरिटेज होटल में फिल्म निर्माता प्रमोद अनंत के हाथों मुहूर्त संपन्न हुआ।

Biopic of legendry uttam kumar Achena Uttam launched in Kolkata shashwata Chatterjee plays Mahanayak
अचेना उत्तम की लीड कास्ट - फोटो : अमर उजाला, कोलकाता

उत्तम कुमार का बंगाली सिनेमा पर इतना प्रभाव रहा है कि उनके कालखंड को बंगाली सिनेमा का स्वर्णिम काल कहा जाता है। वह अक्सर कहते थे कि वह अंतिम सांस तक अभिनय करते रहना चाहते हैं और ये चाहते हैं कि जब उनके प्राण निकलें तो कैमरा चल रहा हो। हुआ भी कुछ ऐसा ही फिल्म ‘ओगो बोधू शुंदोरी’ की शूटिंग के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और कई घंटे की कोशिश के बाद भी उन्हें बचाया न जा सका। लेकिन, सिर्फ 53 साल की उम्र में ऊपरवाले के यहां मास्टरक्लास लगाने चले गए उत्तम कुमार ने उससे पहले यहां नीचे भी तमाम अफसाने बनाए। बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के धुरंधर लेखक शिबाशीष बंदोपाध्याय ने इन्हीं तमाम अफसानों को एक पटकथा की शक्ल दी है और इस कहानी पर ‘अचेना उत्तम’ नाम की उत्तम कुमार की बायोपिक बनने जा रही है। 

Biopic of legendry uttam kumar Achena Uttam launched in Kolkata shashwata Chatterjee plays Mahanayak
शाश्वत चटर्जी - फोटो : अमर उजाला, कोलकाता

इस मेगा बजट फिल्म के मुहूर्त पर ‘अमर उजाला’ को खासतौर से आमंत्रित किया गया और इस दौरान फिल्म की स्टार कास्ट ने समय निकालकर ‘अमर उजाला’ से बातचीत भी की। फिल्म में उत्तम कुमार का रोल बंगाली सिनेमा के दिग्गज अभिनेता शाश्वत चटर्जी करने जा रहे हैं। फिल्म के मुहूर्त कार्यक्रम में जब वह उत्तम कुमार जैसी वेशभूषा और वैसी ही मुस्कान ओढ़कर मंच पर आए तो पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। महिलाओँ ने भी खूब तालियां और सीटियां बजाकर अपनी खुशी जताई। उत्तम कुमार का बंगाल में बहुत बड़ा फैनबेस रहा है और युवतियां तो उनकी दीवानी हुआ करती थीं। वह खुद भी दीवाने कम नहीं रहे। उत्तम कुमार का रोल करने का मौका मिलने के बारे में शाश्वत कहते हैं,  ‘मुश्किल किरदार करना हमेशा ही चुनौती भरा होता है लेकिन ‘महानायक’ का चरित्र कैमरे के सामने करना न सिर्फ कठिन है बल्कि कोई भी अभिनेता कितनी भी तैयारी इस रोल के लिए कर ले, वह कभी पूरी हो ही नहीं सकती।’ शाश्वत चटर्जी को हिंदी सिनेमा के दर्शक फिल्म ‘कहानी’ में उनके किरदार बॉब बिस्वास से पहचानते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Biopic of legendry uttam kumar Achena Uttam launched in Kolkata shashwata Chatterjee plays Mahanayak
अतानु बोस - फोटो : अमर उजाला, कोलकाता

फिल्म ‘अचेना उत्तम’ के निर्देशन का जिम्मा फिल्म के निर्माता प्रमोद अनंत ने बंगाली सिनेमा के प्रतिष्ठित निर्देशक  अतानु बोस को सौंपा है। पिछले दो दशक से अपने कमर्शियल और समानांतर सिनेमा दोनों से लोगों का दिल जीतते रहे अतानु इस फिल्म को अपने जीवन का स्वर्णिम क्षण मानते हैं। वह कहते हैं, ‘फिल्म की कास्टिंग का काम ही इस फिल्म के लिए सबसे चुनौती भरा काम रहा है। अब ये पूरा हो चुका है, फिल्म का मुहूर्त भी हो गया है तो मैं अब निश्चिंत हूं कि मेरे सपने को एक आकार मिल गया है। अब इसमें सिर्फ रंग भरने बाकी हैं।’ अतानु बोस की टीम इस फिल्म को लेकर पिछले कई साल से मेहनत करती रही है। उत्तम कुमार के परिवार का उन्हें पूरा समर्थन मिला है और ये सब फिल्म के मुहूर्त पर मौजूद भी रहे। 

विज्ञापन
Biopic of legendry uttam kumar Achena Uttam launched in Kolkata shashwata Chatterjee plays Mahanayak
अश्विनी चौधरी, दिलीप सोनी, शाश्वत चटर्जी, प्रमोद अनंत - फोटो : अमर उजाला, कोलकाता

अभिनेता उत्तम कुमार की पत्नी गौरा देवी का किरदार फिल्म में श्राबंती चटर्जी कर रही हैं। युवा गौरा का रोल स्नेहा दास को मिला है। उत्तम कुमार के फिल्मी और निजी जीवन में दो अभिनेत्रियों का बड़ा दखल रहा है। इनमें से सुचित्रा सेन का किरदार निभाने के लिए फिल्म ‘अचेना उत्तम’ में रितुपर्णा सेनगुप्ता को और सुप्रिया देवी का किरदार निभाने के लिए सयांतनी रेचौधरी को साइन किया गया है। फिल्म ‘अचेना उत्तम’ के मुहूर्त पर निर्माता प्रमोद अनंत का साथ देने फिल्म में उनके पार्टनर और प्रसिद्ध फिल्म वितरक दिलीप सोनी के अलावा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता निर्देशक अश्विनी चौधरी भी खास तौर से मौजूद रहे। बंगाली सिनेमा के तमाम फिल्म निर्देशक, कलाकार और तकनीशियन यहां शुभकामनाएं देने के लिए उपस्थित थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed