{"_id":"687fb02aa274200aed0161e2","slug":"biopic-on-ujjwal-nikam-confirm-by-dinesh-vijan-maddock-films-directed-by-avinash-arun-know-about-lead-actor-2025-07-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ujjwal Nikam Biopic: 26\/11 केस के लिए मशहूर वकील उज्जवल निकम ने कंफर्म की बायोपिक, मेकर्स ने शुरू की तैयारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ujjwal Nikam Biopic: 26/11 केस के लिए मशहूर वकील उज्जवल निकम ने कंफर्म की बायोपिक, मेकर्स ने शुरू की तैयारी
Amar Ujala Exclusive: देश के चर्चित वकील उज्ज्वल निकम की बायोपिक कंफर्म हो गई है। इसे मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया जाएगा। कौन निभाएगा लीड रोल? जानिए इस रिपोर्ट में
विज्ञापन
1 of 5
राजकुमार राव-उज्ज्वल निकम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
देश के जाने-माने सरकारी वकील उज्ज्वल निकम की जिंदगी पर फिल्म बनने जा रही है। इस बायोपिक को लेकर इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। फिल्म का निर्माण मैडॉक फिल्म्स कर रहा है और निर्देशन कर रहे हैं 'पाताल लोक' और 'स्कूप' जैसे चर्चित शो से जुड़े अविनाश अरुण। अब तक यह साफ है कि फिल्म पर काम शुरू हो चुका है, लेकिन ये तय नहीं हुआ है कि उज्ज्वल निकम का किरदार परदे पर कौन निभाएगा।
2 of 5
उज्ज्वल निकम
- फोटो : इंस्टाग्राम
‘मेरी बायोपिक बन रही है और…’
अमर उजाला डिजिटल से एक्सक्लूसिव बातचीत में उज्ज्वल निकम ने खुद इस बायोपिक की पुष्टि करते हुए कहा, 'मैं इतना जरूर कह सकता हूं कि मेरी बायोपिक बन रही है और इसे मैडॉक फिल्म्स बना रहा है। फिलहाल ये तय नहीं है कि मेरी भूमिका कौन निभाएगा। मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है, इसलिए मैं कुछ कह नहीं सकता।'
3 of 5
राजकुमार राव
- फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
'राजकुमार या कोई और.. फैसला मैडॉक फिल्म्स का है'
जब उनसे अभिनेता राजकुमार राव का नाम लिया गया, जो कि इन दिनों फिल्म से जुड़े सबसे बड़े संभावित नाम माने जा रहे हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, 'जहां तक कास्टिंग का सवाल है, जब तक फिल्म के डायरेक्टर या प्रोड्यूसर खुद मेरे पास नहीं आते, तब तक मैं कैसे कह सकता हूं कि कौन मेरा किरदार निभाएगा। ये फैसला पूरी तरह मैडॉक फिल्म्स का है, वही तय करेंगे। इस बारे में कोई राय देना अभी ठीक नहीं होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान थे पहली पसंद
गौर करने वाली बात है कि शुरुआत में खबरें थीं कि आमिर खान इस फिल्म में लीड रोल निभा सकते थे, लेकिन उनके हटने के बाद राजकुमार राव का नाम सामने आया। हालांकि अब तक किसी की भी ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है।
विज्ञापन
5 of 5
उज्ज्वल निकम
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म की कहानी – अदालत के अंदर की असली लड़ाई
यह फिल्म उज्ज्वल निकम की पूरी जिंदगी पर नहीं, बल्कि उनके कुछ बेहद अहम मुकदमों पर आधारित होगी। फिल्म में 26/11 मुंबई हमला, अजमल कसाब केस और 1993 के बम धमाके जैसे बड़े मामलों को दिखाया जाएगा। यह कहानी सिर्फ एक वकील की नहीं, बल्कि भारतीय कानून व्यवस्था, आतंकवाद के खिलाफ कानूनी लड़ाई और न्याय के लिए की गई मेहनत को दिखाने की कोशिश करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।