फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आमिर खान का रिश्तेदार है ये पाकिस्तानी एक्टर, कई महिलाओं ने लगाया था यौन शोषण का आरोप

Sat, 19 May 2018 07:50 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 19 May 2018 07:50 AM IST
विज्ञापन
birhtday special ali zafar life unknown facts
अली जफर

सिंगर, कंपोजर, एक्टर अली जफर का जन्म आज ही के दिन यानि 18 मई 1980 को पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था। मूलत: पाकिस्तान के रहने वाले अली जफर की फैन फॉलोइंग भारत में भी काफी है। अली जफर के जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें।

birhtday special ali zafar life unknown facts
ali zafar

अली ने लाहौर के गवर्नमेंट कॉलेज और नेशनल स्कूल ऑफ आर्ट से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। अली ने स्केच आर्टिस्ट के तौर पर लाहौर के पर्ल कॉन्टिनेंटल होटल में काम किया है। महज 8 साल की उम्र में ही अली ने अपनी पहली कॉमिक बुक बनाई थी।

birhtday special ali zafar life unknown facts
Ali Zafar

अली जफर ने पाकिस्तान में अपना सिंगिंग करियर 'जुगनुओं से भरे' गाने के साथ शुरू किया। बॉलीवुड में अली जफर ने फिल्म 'तेरे बिन लादेन' के साथ एक्टिंग की शुरुआत। इस फिल्म के लिए उनके अभिनय को काफी सराहा भी गया। बॉलीवुड में आने से पहले वो कई पाकिस्तानी टीवी सीरियल्स में भी काम कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
birhtday special ali zafar life unknown facts
Ali Zafar

इसके अलावा अली जफर ने 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', 'चश्मेबद्दूर', 'लंदन पेरिस न्यूयॉर्क' और 'किल दिल' फिल्म में काम किया। निजी जिंदगी की बात करें तो अली ने आएशा फाजली के साथ शादी की जो कि बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की दूर की रिश्तेदार हैं। इस तरह अली जफर रिश्ते में आमिर खान के जीजा हैं। अली के एक बेटा अजान और बेटी अलीजा हैं।

विज्ञापन
birhtday special ali zafar life unknown facts
मीशा शफी और अली जफर

हाल ही में अली जफर उस समय चर्चा में आए जब पाकिस्तानी एक्ट्रेस और सिंगर मीशा शफी ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। मीशा ने ट्विटर पर लिखा, 'मेरे इंडस्ट्री के सहकर्मी अली जफर ने मेरा एक से ज्यादा बार यौन शोषण किया है। ये मेरे साथ तब नहीं हुआ जब मैं यंग थी या जब मैं इंडस्ट्री में नई-नई आई थी। मेरे साथ ये जानते हुए हुआ कि मैं सभी मुद्दों पर बेबाक अपनी राय रखती हूं और आवाज उठाती हूं। दो बच्चों की मां होने के बावजूद ये मेरे साथ हुआ।'



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed