फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: कभी हिमेश रेशमिया का मजाक उड़ाते थे लोग, रातों रात सुपरहिट हो गया था एलबम, आज तक नहीं टूटा रिकॉर्ड

Fri, 23 Jul 2021 09:15 AM IST
तेजस्वी मेहता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Fri, 23 Jul 2021 09:15 AM IST
विज्ञापन
Birthday: himesh reshammiya who was once trolled for singing became famous overnight
Himesh Reshammiya - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

हिमेश रेशमिया को बॉलीवुड में ऑलराउंडर की गिनती में गिना जाता है क्योंकि वे सिंगर, कम्पोजर होने के साथ ही फिल्मों में एक्टिंग भी कर चुके हैं। वे नाक से गाना गाने के कारण अपने करियर के शुरुआती दौर में बहुत ट्रोल भी हुए हैं लेकिन इस बात से वे कभी परेशान नहीं हुए बल्कि ट्रोलर्स को उन्होंने यही जवाब दिया कि उन्होंने अपनी नाक की वजह से ही न जाने कितने पुरस्कार जीते हैं इसलिए उन्हें उसपर गर्व है।



अपना 43 वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं हिमेश
'आशिक बनाया आपने', 'झलक दिखला जा' जैसे सुपरहिट गीत गाने वाले हिमेश सिर्फ पिता की इच्छा को पूरा करने के लिए गायक बने हैं। हिमेश पिछले कुछ सालों में रियलिटी शोज में भी खूब नजर आए हैं। कई सारे नए गायकों के लिए वे आदर्श भी हैं। शुक्रवार को हिमेश रेशमिया अपना 43 वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। हिमेश के जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें। 

Birthday: himesh reshammiya who was once trolled for singing became famous overnight
हिमेश - फोटो : Imran, amar ujala

मिला था बेस्ट डेब्यू सिंगर का अवॉर्ड
हिमेश अब तक 700 से ज्यादा गाने गा चुके हैं और उन्होंने 120 गानों को कम्पोज किया है। 2003 में फिल्म ‘तेरे नाम’ से उन्हें संगीत निर्देशक के रूप में सफलता मिली है। वे हिंदी सिनेमा के पहले ऐसे सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर हैं, जिन्हें उनके पहले गाने के लिए ही फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू सिंगर के अवॉर्ड से नवाजा गया।

 

 

Birthday: himesh reshammiya who was once trolled for singing became famous overnight
Himesh Reshammiya, Salman Khan - फोटो : amar ujala

ऐसे मिला हिमेश को ब्रेक
हिमेश को ‘प्यार किया तो डरना क्या’ से ब्रेक मिला। हिमेश के पिता जी ने सलमान खान को एक फिल्म के लिए साइन किया था जो कि बन ही नहीं पाई। एक समय सलमान को हिमेश के गाने बहुत पसंद आए और उन्होंने हिमेश को ब्रेक दिलवाया। वहीं दीपिका पादुकोण को पहली बार हिमेश रेशमिया के म्यूजिक वीडियो में देखा गया। वे दिल की सुर्ख दीवारों पे.. नाम है तेरा तेरा... गीत में पहली दफा नजर आई थीं। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday: himesh reshammiya who was once trolled for singing became famous overnight
Himesh Reshammiya

पहला एलबम इतिहास में दर्ज  
हिमेश के पहले एलबम 'आप का सुरूर' के बारे में ये बात आश्चर्य का विषय है कि यह आज भी इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के इतिहास में सबसे ज्यादा बिकने वाला एलबम है। साल 2007 में हिमेश रेशमिया ने आप का सुरूर फिल्म के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

 

 

विज्ञापन
Birthday: himesh reshammiya who was once trolled for singing became famous overnight
हिमेश - फोटो : file

जर्मनी की सड़कों पर चले ऑटो
हिमेश रेशमिया अपनी फिल्म 'आपका सुरूर' की शूटिंग के लिए जर्मनी में भारतीय ऑटो लेकर गए थे। उन ऑटो के ड्राइवर को भी वे यहीं से ले गए थे। इस काम को करने में उन्हें 75 लाख का खर्च आया था और उनके इस निर्णय के कारण जर्मनी के इतिहास में पहली बार वहां की सड़कों पर भारतीय ऑटो चले थे।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed