फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: 22 साल पुरानी शादी तोड़ हिमेश रेशमिया ने इस टीवी एक्ट्रेस संग लिए थे फेरे, दोनों जीते हैं आलीशान जिंदगी

Fri, 23 Jul 2021 09:15 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 23 Jul 2021 09:15 AM IST
विज्ञापन
Himesh Reshammiya broke 22 years old marriage and married sonia kapoor both live luxurious life
हिमेश रेशमिया, सोनिया कपूर - फोटो : Instagram

बॉलीवुड सिंगर, कंपोजर और एक्टर हिमेश रेशमिया आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। हिमेश ने बॉलीवुड में कई फिल्मों में सुपरहिट म्यूजिक दिया है। ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि हिमेश का असली नाम विपिन रेशमिया है। ये कहना गलत नहीं होगा कि हिमेश रश्मिया ने म्यूजिक की दुनिया में फर्श से अर्श तक का सफर तय किया है। शायद यही वजह है की वह अपनी फिल्मों और म्यूजिक एल्बम के जरिए न्यूकमर्स को मौका देते रहते हैं। हिमेश अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब विवादों में रहे हैं। हिमेश उस वक्त अचानक चर्चा में आए जब उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से गुपचुप तरीके से दूसरी शादी कर ली। शादी में परिवार और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे। 23 जुलाई 1973 को जन्मे हिमेश रेशमिया के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।



हिमेश ने साल 2017 में 22 साल पुराने रिश्ते को खत्म करते हुए पहली पत्नी को तलाक दे दिया था। दोनों के बीच कभी भी विवाद की कोई खबर नहीं आई लेकिन अचानक दोनों के तलाक की खबर काफी चौंकाने वाली थी। 


 
Himesh Reshammiya broke 22 years old marriage and married sonia kapoor both live luxurious life
हिमेश रेशमिया, सोनिया कपूर - फोटो : Social Media

हिमेश ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से 11 मई 2018 को लोखंडवाला अपार्टमेंट में सात फेरे लिए थे। शादी गुजराती रीति-रिवाजों से हुई। हिमेश और सोनिया 10 साल तक रिलेशन में थे। सोनिया एक टीवी एक्ट्रेस हैं। सोनिया 'सती', 'किट्टी पार्टी', 'रीमिक्स', 'एस बॉस' और 'कैसा ये प्यार है' जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं।

Himesh Reshammiya broke 22 years old marriage and married sonia kapoor both live luxurious life
हिमेश रेशमिया, सोनिया कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

एक इंटरव्यू में हिमेश रेशमिया ने कहा कि उन्होंने और उनकी पत्नी ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया और उनके परिवार का हर सदस्य इस फैसले की इज्जत करता है। कोमल को भी इस फैसले से कोई आपत्ति नहीं है। सोनिया, हिमेश की पहली पत्नी कोमल की अच्छी दोस्त हैं। सोनिया का घर उसी बिल्डिंग में है जिसमें हिमेश रहते हैं। बता दें कि हिमेश रेशमिया और कोमल का एक बेटा भी है और तलाक के बाद दोनों मिलकर उसका ख्याल रख रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Himesh Reshammiya broke 22 years old marriage and married sonia kapoor both live luxurious life
हिमेश रेशमिया और उनकी पहली पत्नी कोमल - फोटो : Twitter

आज हिमेश की गिनती सबसे सफल और अमीर गायकों में की जाती है। हिमेश अपनी सिंगिंग के अलावा लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। हिमेश राजा महाराजाओं की तरह जीवन जीते हैं। उनके पास एक आलीशान घर और महंगी गाड़ियां भी हैं। इन दिनों हिमेश इंडियन आइडल 12 में बतौर जज नजर आ रहे हैं। हिमेश इस शो के एक एपिसोड के लगभग ढाई लाख रुपये लेते हैं। 

विज्ञापन
Himesh Reshammiya broke 22 years old marriage and married sonia kapoor both live luxurious life
हिमेश रेशमिया - फोटो : Instagram

हिमेश अब तक 800 से ज्यादा गाने गा चुके हैं और लगभग 120 फिल्मों के गानों को कंपोज किया है। हिमेश की पहली एलबम 'आप का सुरूर' इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के इतिहास में सबसे ज्यादा बिकने वाली एलबम है। सिंगिग के अलावा हिमेश अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी काफी मशहूर हैं और उन्हें कार कलेक्शन का काफी शौक है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed