राज कुंद्रा इन दिनों अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में बुरी तरह फंसते जा रहे हैं। आए दिन मामले में नई कड़ियां जुड़ती नजर आ रही हैं और लगातार उनकी मुश्किलें बढ़ीं नजर आ रही हैं। राज के इस धंधे से पर्दा उठने के बाद तो मानो पूरी फिल्म इंडस्ट्री में खलबली मच गई है और सितारों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ का तो यकीन कर पाना ही मुश्किल हो गया है तो कई ने राज के खिलाफ कई खुलासे किए हैं जिन्हें सुनकर शायद पैरों तले जमीन खिसक जाए।
{"_id":"60f9bdbb8ebc3e79b436ba6a","slug":"top-news-gehna-vashisht-came-out-in-support-of-raj-kundra-and-priyamani-s-marriage-to-mustafa-raj-is-invalid","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पांच खबरें: राज कुंद्रा के समर्थन में उतरीं गहना वशिष्ठ और 'सुची' की कथित सौतन के बयान से मुंबई में खलबली","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पांच खबरें: राज कुंद्रा के समर्थन में उतरीं गहना वशिष्ठ और 'सुची' की कथित सौतन के बयान से मुंबई में खलबली
Fri, 23 Jul 2021 12:19 AM IST
स्वाति सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
राज कुंद्रा, गहना वशिष्ठ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियामणि
- फोटो : सोशल मीडिया
प्राइम वीडियो पर हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ में लीड किरदार निभाने वाली दक्षिण भारतीय सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री प्रियामणि के पति मुस्तफा की पहली पत्नी आयशा ने दोनों के रिश्तों पर सवाल उठाकर मनोरंजन जगत में गुरुवार को एक नई खलबली मचा दी। आयशा ने मुस्तफा और प्रियामणि की शादी पर बार बार सवाल उठाए हैं और इस मामले में उन्होंने अदालत की भी शरण ली है। आयशा का कहना है कि मुस्तफा और वह भले अरसे से अलग अलग रह रहे हों लेकिन दोनों का वैवाहिक गठबंधन अभी तक विधिक तरीके से खत्म नहीं हुआ है। वहीं प्रियामणि का कहना है कि वह और मुस्तफा एक सुरक्षित रिश्ते में हैं।
‘सुची’ की कथित सौतन के बयान से मुंबई में खलबली, दावा-प्रियामणि और मुस्तफा की शादी गैरकानूनी
‘सुची’ की कथित सौतन के बयान से मुंबई में खलबली, दावा-प्रियामणि और मुस्तफा की शादी गैरकानूनी
जेनिफर विंगेट
- फोटो : Instagram
जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों को बताया कि उनमें संक्रमण के लक्षण नहीं हैं और वह ‘बिल्कुल ठीक’ हैं। उन्होंने लिखा- 'डाउन हूं लेकिन आउट नहीं हूं... हां, ये सच है! कोरोना ने दस्तक दी और मुझे पकड़ लिया। लेकिन बता दूं कि मुझे कोई लक्षण नहीं है और मैं पूरी तरह ठीक महसूस कर रही हूं। इसलिए जो लोग भी परेशान हैं, चिंता कर रहे हैं, प्लीज मत करिए'। उन्होंने आगे लिखा- 'मैं क्वारंटाइन में हूं, शिकायत कर रही हूं और खा रही हूं और फिर से एक्शन में आने का इंतजार नहीं कर पा रही हूं'।
कोविड 19: कोरोना वायरस की चपेट में आईं जेनिफर विंगेट, तस्वीर साझा कर दिया हेल्थ अपडेट
कोविड 19: कोरोना वायरस की चपेट में आईं जेनिफर विंगेट, तस्वीर साझा कर दिया हेल्थ अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन
गहना वशिष्ठ
- फोटो : instagram/gehana_vasisth
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा इन दिनों अश्लील फिल्में बनाने के आरोप को लेकर सुर्खियों में हैं। इस मामले में आए दिन मामले में नई कड़ियां जुड़ती नजर आ रही हैं। राज के इस धंधे की खबर सामने आते ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री में खलबली मच गई है और सितारों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। अब खबर है कि पॉर्नोग्राफी मामले में आरोपी अभिनेत्री गहना वशिष्ठ के मुंबई में मालवणी स्थित फ्लैट पर गैर कानूनी तरीके से कब्जा कर लिया गया है। अभिनेत्री का कहना है कि जिन लोगों ने फ्लैट पर कब्जा किया है वो उन्हें जान से मारने और रेप करने की धमकी दे रहे हैं। गहना का दावा है कि पुलिस उनकी शिकायत दर्ज नहीं कर रही है।
गहना वशिष्ठ का दावा: 'मुझे रेप और जान से मारने की मिल रही है धमकी', वीडियो साझा कर पुलिस से की ये अपील
गहना वशिष्ठ का दावा: 'मुझे रेप और जान से मारने की मिल रही है धमकी', वीडियो साझा कर पुलिस से की ये अपील
विज्ञापन
भारती सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना ने टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की भी हालत खराब कर दी है। कोरोना की मार न सिर्फ आम आदमी पर पड़ी है बल्कि एक्टर्स भी इससे अछूते नहीं रह सके हैं। नए शो और फिल्में तैयार नहीं हो पा रही हैं और पुराने शो बड़ी मुश्किल से आगे बढ़ रहे हैं। इसका सीधा प्रभाव एक्टर्स पर पड़ रहा है। कई सारे एक्टर्स बीते दिनों बेरोजगार हो चुके हैं। उन्हें नया काम नहीं मिल पा रहा है। पुराने कलाकार जिनके पास काम है तो उनकी फीस में भारी कटौती हो रही है। हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह ने इस बात को स्वीकार किया है कि उनकी फीस में भी कोरोना के कारण भारी कटौती हुई है। लॉकडाउन के दौरान शोज की शूटिंग ही नहीं हो रही थी, जिस वजह से सभी एक्टर्स घर बैठे हुए थे। उन्हें भी काम नहीं मिल रहा था। जब काम मिलना शुरू हुआ था उन्हें अच्छी खासी फीस कम करना पड़ी।
खुलासा: ‘डांस दीवाने’ और ‘द कपिल शर्मा शो’ के लिए भारती ने इतनी कम फीस में किया काम, नहीं मिल रहे थे शो
खुलासा: ‘डांस दीवाने’ और ‘द कपिल शर्मा शो’ के लिए भारती ने इतनी कम फीस में किया काम, नहीं मिल रहे थे शो