फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Krushna Abhishek Birthday: सड़क तक आ गया था कृष्णा-गोविंदा का झगड़ा, जानें कहां से शुरू हुई थी मामा-भांजे की लड़ाई

Mon, 30 May 2022 09:21 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 30 May 2022 09:21 AM IST
विज्ञापन
Birthday Krushna abhishek and Govinda controversy read the story know full detail
गोविंदा, कृष्णा अभिषेक - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। 30 मई 1983 को जन्मे कृष्ण एक मल्टी टैलेंटेड इंसान हैं, जिनकी कॉमेडी के तो सभी दीवाने हैं, लेकिन वह बतौर एक्टर भी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। कृष्णा ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ में हमेशा ही तारीफें हासिल की हैं, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ काफी कॉन्ट्रोवर्सी में रही है। कृष्णा अभिनेता गोविंदा के भांजे हैं और मामा-भांजे का विवाद किसी से छिपा नहीं है। दोनों परिवार की तरफ से अब तक कई बयान सामने आ चुके हैं। लेकिन फैंस के मन में अक्सर ये सवाल उठता है कि दोनों का विवाद शुरू कहां से हुआ था? आइए आपको इसके बारे में बताते हैं। 

Birthday Krushna abhishek and Govinda controversy read the story know full detail
गोविंदा, कृष्णा - फोटो : सोशल मीडिया

कश्मीरा के एक ट्वीट से शुरू हुआ विवाद
कृष्णा और गोविंदा के बीच का विवाद कश्मीरा शाह के एक ट्वीट से शुरू हुआ था। हुआ यूं था कि कृष्णा एक शो कर रहे थे, जिसमें आने के लिए पहले गोविंदा ने मना कर दिया था। लेकिन कृष्णा के मनाने के बाद अभिनेता ने हां कर दी। इसी दौरान कॉमेडियन की पत्नी कश्मीरा ने एक ट्वीट किया, जिसमें लिखा कि कुछ लोग पैसों के लिए डांस करते हैं। गोविंदा की पत्नी सुनीता को लगा कि कश्मीरा का यह ट्वीट उनके परिवार के लिए है, जिसके बाद से ही दोनों परिवार के बीच तनाव शुरू हो गया। कश्मीरा और सुनीता ने एक-दूसरे के खिलाफ खूब बयान दिए।  

Birthday Krushna abhishek and Govinda controversy read the story know full detail
गोविंदा, कृष्णा - फोटो : सोशल मीडिया

बर्थडे पार्टी से और बढ़ा विवाद
कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के परिवार के बीच चल रहा विवाद उस समय और ज्यादा हो गया था, जब गोविंदा और सुनीता कृष्णा के जुड़वा बच्चों की बर्थडे पार्टी में नहीं पहुंचे थे। इस दौरान सुनीता ने कहा था कि उन्हें इस बर्थडे पार्टी में बुलाया नहीं गया है। लेकिन कृष्णा ने दूसरे इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने मामा गोविंदा और मामी सुनीता को पार्टी में बुलाया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Krushna abhishek and Govinda controversy read the story know full detail
कृष्णा, गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

मामा गोविंदा से नाराज हो गए थे कृष्णा
इन सबके बीच जब कृष्णा अभिषेक का एक बेटा अस्पताल में भर्ती था, तब भी दोनों परिवार के बीच बयानबाजी शुरू हो गई थी। कृष्णा ने दावा किया था कि गोविंदा उनके बेटे को देखने अस्पताल नहीं आए थे और इसी वजह से वह अपने मामा से नाराज भी हो गए थे। दूसरी तरफ गोविंदा ने अस्पताल जाकर कृष्णा के बेटे को देखने की बात कही थी।  

विज्ञापन
Birthday Krushna abhishek and Govinda controversy read the story know full detail
कृष्णा अभिषेक, गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

कपिल शर्मा के शो में भी दिखा झगड़ा
कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के बीच का विवाद कपिल शर्मा के शो में भी देखने को मिल चुका है। एक बार गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता के साथ कपिल के शो में पहुंचे थे और उस एपिसोड से कृष्णा अभिषेक ने दूरी बना ली थी, जिसके बाद दोनों के बीच का विवाद एक बार फिर शुरू हो गया था। इस घटना के बाद दोनों का झगड़ा खुलकर सामने आया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed