फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: बॉयफ्रेंड संग मुंबई आई थीं यूलिया वंतूर, सलमान से शादी पर कही थी ये बात 

Sat, 24 Jul 2021 11:23 AM IST
तेजस्वी मेहता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 24 Jul 2021 11:23 AM IST
विज्ञापन
Birthday: lulia vantur came to mumbai along his boyfriend stated about salman and her relationship
lulia vantur - फोटो : instagram

यूलिया वंतूर को बॉलीवुड में सलमान खान की वजह से खूब जाना जाता है। सलमान खान और उनके अफेयर के किस्से बॉलीवुड में खूब चर्चित रहे हैं। यूलिया भले ही रोमानिया से आईं हो लेकिन दिल से वे भारतीय हो चुकी हैं। उन्हें यहां की सभ्यता खूब सुहाती है और वे अक्सर भारत के रंग में रंगी हुई नजर आती हैं। यूलिया ने कुछ समय पहले सलमान खान की फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ के लिए गाना भी गाया है।


इस फिल्म में किया था आइटम नंबर
वे सलमान खान के साथ फिल्म ‘ ओ तेरी’ में भी नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में उन्होंने आइटम नंबर किया था। यह फिल्म सलमान की बहन अलवीरा और उनके पति ने बनाई है। यूलिया ने एक समय बॉलीवुड में खूब ऑडीशन भी दिए। वे आज अपना 41वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। आइए जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ जरूरी बातें। 








 

 

 

Birthday: lulia vantur came to mumbai along his boyfriend stated about salman and her relationship
lulia vantur - फोटो : instagram

गीत ‘सिटीमार’ के लिए किया अभ्यास
यूलिया वंतूर का जन्म 24 जुलाई 1980 को रोमानिया में हुआ था। वे मॉडल, एक्टर होने के साथ ही सिंगर भी हैं। ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ में उनके द्वारा गाए गीत ‘सिटीमार’ को दर्शकों ने पिछले दिनों पसंद भी किया था। यूलिया ने इस गीत के लिए खूब अभ्यास किया था। 

Birthday: lulia vantur came to mumbai along his boyfriend stated about salman and her relationship
salman lulia - फोटो : social media

खूब चले थे शादी के चर्चे
एक समय ऐसा भी था, जब बॉलीवुड में खूब अफवाहें उड़ी थी कि यूलिया और सलमान ने शादी कर ली है लेकिन दोनों ने ही इस बात से इनकार कर दिया। हालांकि दोनों के पिछले 11 सालों में कई बार एक दूसरे के साथ देखा गया है। सलमान जब पहली बार यूलिया से मिले थे, तभी वे उन्हें खूब अच्छी लगी थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday: lulia vantur came to mumbai along his boyfriend stated about salman and her relationship
lulia vantur - फोटो : सोशल मीडिया

बॉयफ्रेंड संग आई थीं यूलिया
यूलिया एक अच्छी मॉडल और एक्ट्रेस हैं, यही देखते हुए सलमान ने उनसे बॉलीवुड में एंट्री करवाने के लिए कहा था। जिसके बाद वे अपने बॉयफ्रेंड के साथ मुंबई आ गई थीं। उनके बॉयफ्रेंड का नाम मारियस था, जिससे कि उनका थोड़ी ही दिन में ब्रेकअप हो गया था और वे वापिस अपने घर के लिए लौट गई थीं। 

विज्ञापन
Birthday: lulia vantur came to mumbai along his boyfriend stated about salman and her relationship
सलमान और लूलिया - फोटो : social media

सलमान के फार्म हाउस में बिताया लॉकडाउन 
यूलिया के सलमान खान के परिवार से भी अच्छे संबंध हैं। कई बार उन्हें परिवार के साथ और सलमान के घर जाते हुए भी देखा गया है। कोरोनाकाल में लॉकडाउन के दौरान यूलिया सलमान खान के पनवेल स्थित फार्म हाउस में ही रह रही थीं। दोनों की साथ में मस्ती करते हुए भी तस्वीरें सामने आई थीं। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed