{"_id":"5ac2a4704f1c1bec618b5194","slug":"birthday-special-choreographer-prabhu-deva-celebrating-45-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Birthday Special: 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को नचाने वाले 'डांस के प्रभु', आज मना रहे हैं 45वां जन्मदिन ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Birthday Special: 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को नचाने वाले 'डांस के प्रभु', आज मना रहे हैं 45वां जन्मदिन
Tue, 03 Apr 2018 03:27 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 03 Apr 2018 03:27 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज मल्टीटेलेंटेड प्रभुदेवा का 45वां जन्मदिन है। एक्टर, डायरेक्टर और कोरियोग्राफर के रूप में प्रभुदेवा का बॉलीवुड समेत तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ इंडस्ट्री में बड़ा योगदान हैं। बेहतरीन डांस मूव्स के लिए लोग उन्हें इंडिया का ‘माइकल जैक्सन’ भी कहते हैं। मैसूर के रहने वाले प्रभुदेवा का पूरा नाम प्रभुदेवा सुंदरम है। इनका जन्म 3 अप्रैल 1973 को हुआ था। उनका बचपन अलवरपेट चेन्नई में बीता। प्रभुदेवा बचपन से ही अपने पिता के बेहतरीन डांस से बेहद प्रभवित थे, उनके पिता मुगुर सुंदरम साउथ इंडियन फिल्म्स में डांस मास्टर थे। प्रभु देवा को डांस विरासत में मिला है।
2 of 6
प्रभुदेवा ने अपने कॅरियर की शुरुआत 1988 में तमिल फिल्म से की थी, उनकी पहली फिल्म बतौर डांस निर्देशक वेट्री विज़्ह थी। प्रभुदेवा ने अब तक 100 से अधिक फिल्मों में कोरियोग्राफी किया है। प्रभुदेवा को 2 बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है। प्रभुदेवा ने फिल्म अग्निवर्षा से हिन्दी फिल्मों में अभिनय की शुरुआत की थी, इसके बाद उन्होंने फिल्म शक्ति-द पॉवर, आबरा का डाबरा और एबीसीडी जैसी कई फिल्मो में अभिनय किया।
3 of 6
प्रभुदेवा की शादी राम लता से हुई है। उन्होंने शादी के बाद अपना नाम लता कर लिया था। इनके तीन बच्चे थे। जिसमे से एक की मृत्यु कैंसर से साल 2008 में हो गयी थी। साल 2010 में प्रभुदेवा की पत्नी ने कोर्ट में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी कि उनके अभिनेत्री नयनतारा से संबंध हैं। जिसके बाद नयनतारा ने मीडिया में अपना बयान दिया कि उनके और प्रभुदेवा के बीच में कुछ भी नहीं नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
वेट्री विज़्ह, तमिल, ट्रक चालक, प्रतिबंध, कुली नंबर 1, घराने मोगुडु, अल्लरी अल्लुडु, मैकेनिक अल्लुडु, राजा बाबू, हैलो ब्रदर, एबीसीडी, राऊडी राठौर, एक्शन-जैक्सन जैसी प्रसिद्ध फिल्मों के बाद साल 2009 में उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म वांटेड से हिन्दी फिल्मों में निर्देशक के रूप में करियर की शुरुआत की और यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई।सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'दबंग-3' के निर्देशन को लेकर सस्पेंस लंबे समय से बरकरार था, लेकिन इस बात से अब पर्दा उठ गया है। 'दबंग-3' का निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं। प्रभुदेवा ने 'दबंग-3' और सलमान के बारे में बात करते हुए कहा है कि सलमान 52 साल की उम्र में भी काफी फिट हैं। उनका स्टाइल भी एकदम अलग है। सलमान बिल्कुल रजनीकांत की तरह हैं।
विज्ञापन
5 of 6
बॉलीवुड के एक्टर, कोरियोग्राफर और डायरेक्टर प्रभुदेवा इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी एक तमिल फिल्म के गाने ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाया हुआ है। उनका यह गाना फैंस को काफी पसंद आ रहा हैं। प्रभुदेवा की इस फिल्म का नाम 'मर्क्यरी' है। यह एक सायलेंट थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म का टाइटल ट्रैक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 'मर्क्यरी' गाने में प्रभुदेवा का जबरदस्त डांस फैंस को पसंद आ रहा है। 'मर्क्यरी' गाने के साथ प्रभुदेवा ने काफी सालों बाद अपने डांस का जलवा दिखाया है। प्रभुदेवा फिल्म 'मर्क्युरी' में विलेन का किरदार निभाते भी दिखेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।