सब्सक्राइब करें

Birthday Special: ‘क्या होगा निम्मो का’ की प्रीत सहगल हुईं 78 साल की, बिना शादी अफेयर से है एक बच्चा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 10 Mar 2022 02:18 PM IST
विज्ञापन
Birthday Special: dolly thakore 'Kya Hoga Nimmo Ki' Preet Sehgal turns 78, has a child without marriage
डॉली ठाकोर - फोटो : सोशल मीडिया

‘क्या होगा निम्मो का’ में प्रीत सहगल का किरदार निभाने वाली और रिचर्ड एटनबरो की 1982 में फिल्म ‘गांधी’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली डॉली ठाकोर का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 10 मार्च 1943 को हुआ था। उन्होंने ‘गांधी’ में कास्टिंग डायरेक्टर और यूनिट प्रचारक की भूमिका निभाई थी। आज हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं।

Trending Videos
Birthday Special: dolly thakore 'Kya Hoga Nimmo Ki' Preet Sehgal turns 78, has a child without marriage
डॉली ठाकोर - फोटो : सोशल मीडिया
डॉली ठाकोर बीबीसी लंदन से प्रशिक्षित होकर भारत में रेडिया या टेलीविजन में होस्ट बनने के लिए वापस आई थीं। जब न्यूज स्पीकर के रूप में ठाकोर ने मुंबई दूरदर्शन (इंग्लिंग) ज्वाइन किया और रात आठ बजे का शो करने लगी तो वह लाइमलाइट में आ गईं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special: dolly thakore 'Kya Hoga Nimmo Ki' Preet Sehgal turns 78, has a child without marriage
डॉली ठाकोर - फोटो : सोशल मीडिया

डॉली ठाकोर का अधिकांश समय मंच पर ही बिता है। उन्होंने टेनेसी विलियम्स की ‘स्ट्रीटकार नेम्ड डिजायर’, आर्थर मिलर की ‘ऑल माई सन्स’, हेरोल्ड पिंटर की ‘द बर्थडे पार्टी’, एडवर्ड एल्बी की ‘हू अफ्रेज ऑफ वर्जीनिया वूल्फ’ सहित कई नाटकों में अभिनय किया है। वह 2003 में आई फिल्म ‘पेज 3’ और ‘व्हाइट इज’ में भी नजर आई थीं।

Birthday Special: dolly thakore 'Kya Hoga Nimmo Ki' Preet Sehgal turns 78, has a child without marriage
गांधी फिल्म की शूटिंग के दौरान डॉली ठाकोर - फोटो : सोशल मीडिया

‘गांधी’ फिल्म में बतौर कास्टिंग डायरेक्टर की भूमिका निभाने के बाद डॉली ठाकोर ने कई भारतीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में काम किया। उन्होंने ‘फार पवेलियन’, ‘इंडियाना जोन्स एंड द टेंपल ऑफ डूम’ और ‘सच अ लॉन्ग जर्नी’ में भी काम किया है। 1997 में उन्होंने ‘सिक्स्थ हैप्पीनेस’ में कास्टिंग डायरेक्टर की भूमिका निभाई थी।  

विज्ञापन
Birthday Special: dolly thakore 'Kya Hoga Nimmo Ki' Preet Sehgal turns 78, has a child without marriage
डॉली ठाकोर - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि डॉली ठाकोर ने कभी शादी नहीं की, लेकिन उनका अपने थिएटर के साथी एलिक पदमसी के साथ एक बेटा क्वासर पदमसी है। उनके बेटे भी थिएटर का हिस्सा है और मुंबई में एक्टर, डायरेक्टर और निर्माता के रूप में काम करते हैं। उन्होंने ‘डॉली ठाकोर’ नाम से अपने जीवन के बारे में एक किताब लिखी और उसे अपने बेटे को डेडिकेट किया। डॉली अक्सर समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में नाटकों और फिल्मों की समीक्षा करती नजर आती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed