सोशल मीडिया पर दो दिन से द कपिल शर्मा शो ट्रेंड कर रहा है, हालांकि इसके पीछे की वजह कुछ अच्छी नहीं है। विवेक अग्निहोत्री ने कपिल शर्मा पर आरोप लगाया था कि कपिल ने उनकी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) को अपने शो में प्रमोट करने से इनकार कर दिया है। अब इस पूरे मामले में कपिल शर्मा का बयान आया है। उन्होंने ट्वीट करके विवेक के सभी आरोपों को खारिज कर दिया है।
Vivek Vs kapil: 'एकतरफा कहानी पर भरोसा मत कीजिए', The Kashmir Files प्रमोट नहीं करने के आरोप पर कपिल शर्मा ने तोड़ी चुप्पी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूजर ने कपिल से पूछा सवाल
कपिल शर्मा को टैग करते हुए एक यूजर ने लिखा था- #KashmirFiles को प्रमोट करने से क्यों घबरा गए कपिल? किस बात का डर था जो #VivekRanjanAgnihotri और उनकी फिल्म की सुप्रतिष्ठित स्टारकास्ट को अपने शो पर आने का न्योता नहीं दिया?? मैं तुम्हारा बहुत बड़ा फैन था भाई, लेकिन आपने मुझे और करोड़ों लोगों को निराश किया है। आपका बायकॉट कर रहा हूं।'
कपिल ने क्या कहा
यह सच नहीं है rathore साहब 😊 आपने पूछा इसलिए बता दिया, बाक़ी जिन्होंने सच मान ही लिया उनको explanation देने का क्या फ़ायदा. Just a suggestion as a experienced social media user:- never believe in one sided story in today’s social media world 😊 dhanyawaad 🙏 https://t.co/pJxmf0JlN5
यूजर को जवाब देते हुए कपिल ने लिखा 'यह सच नहीं है राठौर साहब। आपने पूछा इसलिए बता दिया, बाकी जिन्होंने सच मान ही लिया उनको सफाई देने का क्या फायदा। एक अनुभवी सोशल मीडिया यूजर होने के नाते सुझाव देना चाहता हूं- आज की सोशल मीडिया की दुनिया में कभी भी एकतरफा कहानी पर भरोसा मत कीजिए। धन्यवाद।'
कपिल के शो पर कौन जाएगा, इसका फैसला कपिल और प्रोड्यूसर करते हैं। हमारी फिल्म में कोई बड़ा सितारा नहीं है, शायद इसलिए प्रमोशन करने से इनकार कर दिया गया। जहां तक बॉलीवुड की बात है मैं यही कहूंगा जो एक बार मिस्टर बच्चन ने गांधी परिवार के बारे में कहा था- वो राजा हैं हम रंक।'