{"_id":"5b178efc4f1c1b254d8b4fd5","slug":"birthday-special-ekta-kapoor-first-time-kissing-scene-on-serial","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस सीरियल में था सबसे लंबा किसिंग सीन, बाद में अपनी गलती पर पछताई थीं एकता कपूर ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस सीरियल में था सबसे लंबा किसिंग सीन, बाद में अपनी गलती पर पछताई थीं एकता कपूर
Thu, 07 Jun 2018 10:05 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 07 Jun 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बड़े अच्छे लगते हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एकता कपूर का जन्म 7 जून को मुंबई में हुआ था। भले ही एकता अभी तक कुंवारी हैं लेकिन उनकी फिल्मों और कई सीरियल्स में इंटीमेट सीन की भरमार होती है। माना जाता है कि एकता कपूर ने छोटे परदे को पहले से काफी बोल्ड कर दिया है और अब आलम ये है कि हर दूसरे सीरियल में किसिंग सीन या एडल्ट सीन होते हैं।
2 of 5
बड़े अच्छे लगते हैं
टीवी पर पहली बार एकता कपूर ने सबसे लंबा लव मेकिंग सीन शूट किया था। सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' में राम कपूर और साक्षी तंवर के बीच करीब 17 मिनट का सबसे लंबा इंटीमेट सीन फिल्माया गया था। दोनों कलाकारों ने इस किसिंग सीन को कुछ ही रीटेक में फाइनल कर दिया। मगर सूत्रों की मानें तो दोनों इस सीन को लेकर एक दूसरे से काफी शर्मिंदगी महसूस कर रहे थे।
3 of 5
बड़े अच्छे लगते हैं
सीरियल में लिप-लॉक सीन के बाद विवाद भी हुए। साक्षी और राम के बीच इंटीमेट सीन इतने ज्यादा चर्चा में आए कि उनकी तस्वीरें और वीडियो कई महीनों तक वायरल होते रहे। इस एक एपिसोड की वजह से 'बड़े अच्छे लगते हैं' ने रिकॉर्ड टीआरपी हासिल की थी। राम कपूर और साक्षी तंवर के बाद दूसरे टीवी शो में भी कई जोड़ियां किस करती नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बड़े अच्छे लगते हैं
भले ही किसिंग सीन की वजह से उस दिन की टीआरपी लिस्ट में 'बड़े अच्छे लगते हैं' टॉप पर पहुंच गया हो लेकिन उसके बाद टीआरपी में भारी गिरावट दर्ज की गई। दरअसल परिवार के साथ देखने वाले लोगों ने इसके बाद सीरियल से दूरी बना ली।
विज्ञापन
5 of 5
Ekta Kapoor
एकता कपूर को बाद में अपनी इस गलती का एहसास भी हुआ। एक इंटरव्यू में एकता ने कहा था कि 'शो बड़े अच्छे लगते हैं में राम कपूर और साक्षी तंवर के बीच लव मेकिंग सीन दिखाना मेरी सबसे बड़ी गलती थी। इसके बाद शो की टीआरपी 6 से घटकर 2 पर पहुंच गई थी।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।