फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: उथल-पुथल से भरी रही है 'सिंघम' के विलेन प्रकाश राज की जिंदगी, इंडस्ट्री में छह बार हो चुके हैं बैन

Fri, 26 Mar 2021 08:28 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Fri, 26 Mar 2021 08:28 AM IST
विज्ञापन
Birthday Special: From Professional To Personal Life Actor Prakash Raj Unknown Facts Are Here
प्रकाश राज

अभिनेता प्रकाश राज आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने ना सिर्फ तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है, बल्कि बॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग से अलग छाप छोड़ी है। प्रकाश राज ने बॉलीवुड की अधिकतर फिल्मों में विलेन का रोल निभाया है। फिर वो चाहे फिल्म 'वॉन्टेड' हो या 'सिंघम।' उन्हें विलेन के किरदार में काफी पसंद भी किया गया है। एक्टिंग से नाम बनाने वाले अभिनेता प्रकाश राज अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं। उनकी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आये लेकिन उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी और हमेशा ही आगे बढ़ते रहे। आज हम आपको प्रकाश राज की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।

Birthday Special: From Professional To Personal Life Actor Prakash Raj Unknown Facts Are Here
प्रकाश राज - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

प्रकाश राज का असली नाम प्रकाश राय है। दूरदर्शन के धारावाहिक 'बिसिलु कुदुरे' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले प्रकाश राज ने तमिल डायरेक्टर के. बालाचंदर के कहने पर अपना नाम बदला था। साल 1994 में उन्होंने तमिल सिनेमा में डेब्यू किया। महज 300 रुपये से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले प्रकाश ने शुरुआती दिनों से ही नाटकों में भाग लेना शुरू कर दिया था।

Birthday Special: From Professional To Personal Life Actor Prakash Raj Unknown Facts Are Here
प्रकाश राज

प्रकाश राज ने करीब 2 हजार से ज्यादा नाटकों में भाग लिया। उन्होंने तेलुगू, तमिल, कन्नड़ फिल्मों में अपनी एक्टिंग के दम पर दर्शकों का दिल जीता। इसके बाद हिंदी फिल्मों की ओर प्रकाश राज ने रुख किया और उन्हें यहां सलमान खान की फिल्म 'वॉन्टेड' से पहचान मिली। फिल्म में 'गनी भाई' के किरदार में अभिनेता ने विलेन का रोल निभाया। इसके बाद उन्होंने 'सिंघम', 'बुड्ढा होगा तेरा बाप', 'हीरोपंती' जैसी फिल्मों में काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special: From Professional To Personal Life Actor Prakash Raj Unknown Facts Are Here
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया

प्रकाश राज ने सिर्फ फिल्मों में काम ही नहीं किया बल्कि उन्होंने कई फिल्में भी बनाई हैं। 29 साल के फिल्मी करियर में प्रकाश को पांच बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। लेकिन प्रकाश कई बार अपने बर्ताव और बयानों के चलते सुर्खियों में भी रहे हैं। जिसकी वजह से उन्हें छह बार तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री बैन कर चुकी है। ये पहली बार हुआ था जब तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री ने किसी अभिनेता को बैन किया था।

विज्ञापन
Birthday Special: From Professional To Personal Life Actor Prakash Raj Unknown Facts Are Here
प्रकाश राज और ललिता कुमारी

अपने फिल्मी करियर में प्रकाश जितना सफल रहे हैं उससे कही ज्यादा अपनी निजी जिंदगी में विवादों में भी घिरे रहें। प्रकाश राज ने पहली शादी साल 1994 में तमिल अभिनेत्री ललिता कुमारी के साथ की थी। ललिता और प्रकाश के तीन बच्चे थे, जिनमें से 2004 में उनके बेटे की मौत हो गई। उनकी दो बेटियों के नाम मेघना और पूजा है, जबकि बेटे का नाम नाम सिद्धु था। साल 2009 में प्रकाश और ललिता ने आपसी सहमती से तलाक ले लिया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed