{"_id":"5b31b6bd4f1c1bb26e8b9f80","slug":"birthday-special-gauhar-jaan-faces-sexual-harassment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'day Spl: 13 की उम्र में हुआ था गौहर जान का रेप, 100 साल पहले बनी थीं देश की पहली करोड़पति गायिका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'day Spl: 13 की उम्र में हुआ था गौहर जान का रेप, 100 साल पहले बनी थीं देश की पहली करोड़पति गायिका
Tue, 26 Jun 2018 10:12 AM IST
श्रीलता बिश्वास, अमर उजाला
श्रीलता बिश्वास, अमर उजाला
Updated Tue, 26 Jun 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
गौहर जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिंगर और डांसर गौहर जान की आज 145वीं सालगिरह है। उनका जन्म 26 जून 1873 को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में हुआ था। वो भारत में 78 आरपीएम पर संगीत रिकॉर्ड करने वाली पहली महिला कलाकार थीं। उनके इस रिकॉर्ड का खुलासा द ग्रामोफोन कंपनी ऑफ इंडिया ने किया था। गौहर जान के जन्मदिन पर गूगल ने अपने डूडल से उन्हें याद किया है।
2 of 7
गौहर जान
गौहर जान का जन्म एक क्रिश्चियन परिवार में हुआ था। पहले उनका नाम एंजेलिना योवर्ड था। गौहर के दादा ब्रिटिश थे जबकि दादी हिंदू थीं। उनके पिता का नाम विलियम योवर्ड और मां का नाम विक्टोरिया था। गौहर की मां विक्टोरिया भी एक प्रशिक्षित डांसर और सिंगर थीं।
3 of 7
गौहर जान
दुर्भाग्य से उनके माता-पिता की शादी चल नहीं पाई और 1879 में, जब एंजलिना सिर्फ 6 साल की थीं उनका तलाक हो गया। इसके बाद विक्टोरिया ने कलकत्ता में रहने वाले मलक जान नाम के शख्स से शादी कर ली और इस्लाम धर्म कबूल कर लिया। यही से एंजेलिना गौहर जान बन गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
गौहर जान
गौहर जान ने अपनी मां से डांस और गायन का हुनर सीखा। उन्होंने रामपुर के उस्ताद वजीर खान और कलकत्ता के प्यारे साहिब से गायन की तालीम हासिल की। जल्द ही वो ध्रुपद, खयाल, ठुमरी और बंगाली कीर्तन में पारंगत हो गईं। यहीं से गौहर ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। 13 साल की उम्र में बलात्कार की शिकार हुईं गौहर ने संगीत की दुनिया में अपना सिक्का जमाने में कामयाब रहीं।
विज्ञापन
5 of 7
गौहर जान
19वीं शताब्दी में गौहर जान सबसे महंगी सिंगर थीं। ऐसा कहा जाता है कि वो सोने की एक सौ एक गिन्नियां लेने के बाद ही किसी महफिल में जाती थीं और वहां गाती थीं। शुरुआती दिनों में गौहर बेहद अमीर महिला थीं। उनके पहनावे और जेवरात उस वक्त की रानियों तक को मात देते थे। अपनी कमाई का काफी हिस्सा उन्होंने कलकत्ता में निवेश किया जहां उनकी कई कोठियां थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।