फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'इशकजादे' नहीं इस फिल्म से डेब्यू करने वाले थे अर्जुन कपूर, रिलीज से पहले काट दिया गया था पूरा रोल

Tue, 26 Jun 2018 09:57 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 26 Jun 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
Not Ishaqzaade Arjun Kapoor first silver screen appearance was Salaam E Ishq
Ishaqzaade
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। महज 6 साल के करियर में अर्जुन कपूर ने दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। छोटे से करियर में अर्जुन हर तरह की फिल्मों में हाथ आजमा चुके हैं। ज्यादातर लोग यह जानते हैं कि 'इशकजादे' अर्जुन की पहली फिल्म थी लेकिन सच कुछ और ही है। 
Not Ishaqzaade Arjun Kapoor first silver screen appearance was Salaam E Ishq
Ishaqzaade
फिल्मों में बतौर लीड एक्टर डेब्यू करने से पहले अर्जुन कपूर निखिल आडवाणी को 'कल हो ना हो' और 'सलाम-ए-इश्क' फिल्म में असिस्ट किया था। लेकिन क्या आपको पता है कि निखिल आडवाणी की ही फिल्म से अर्जुन पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू करने वाले थे?
Not Ishaqzaade Arjun Kapoor first silver screen appearance was Salaam E Ishq
arjun kapoor
ज्यादातर लोग इस बात ये अंजान हैं कि साल 2012 में 'इशकजादे' नहीं बल्कि 'सलाम-ए-इश्क' से अर्जुन कपूर पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाले थे। इस फिल्म में अर्जुन कपूर का केमियो था। 'सलाम-ए-इश्क' में अर्जुन कपूर टैक्सी ड्राइवर राजू का किरदार निभा रहे गोविंदा के यात्री बने थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Not Ishaqzaade Arjun Kapoor first silver screen appearance was Salaam E Ishq
Arjun kapoor
अर्जुन इस छोटे से अपीरियंस से काफी खुश थे लेकिन एडिटिंग के दौरान अर्जुन का यह सीन फिल्म से काट दिया गया। इस बात का जिक्र अर्जुुन कपूर इंटरव्यू के दौरान कई बार कर चुके हैं। एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर ने कहा था - 'मैं गोविंदा जी की फिल्मों को बहुत पसंद करता था। मैं अपने आपको बहुत लकी समझता हूं कि बतौर एक्टर मेरी पहली फिल्म उनके साथ थी।' 
विज्ञापन
Not Ishaqzaade Arjun Kapoor first silver screen appearance was Salaam E Ishq
arjun kapoor parineeti chopra
आपको बता दें, अर्जुन कपूर इन दिनों रात-दिन काम कर रहे हैं जिसकी वजह उनकी आने वाली फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' है। 'नमस्ते इंग्लैंड' फिल्म साल 2007 में आई 'नमस्ते लंदन' की सीक्वेल है। इस फिल्म को विपुल अमृतलाल शाह डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें अर्जुन कपूर के अलावा परिणीति चोपड़ा लीड रोल में हैं। यह स्टार्स इससे पहले 'इशकजादे' फिल्म में नजर आए थे। दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया था। ऐसे में दोनों को दोबारा देखना फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed