फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Birthday Special: इन पांच फिल्मों के लिए कंगना को मिल चुका है नेशनल अवॉर्ड, इन ओटीटी पर कर सकते हैं स्ट्रीम

Wed, 23 Mar 2022 09:42 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 23 Mar 2022 09:42 AM IST
विज्ञापन
Birthday Special: Kangana Ranaut National Award winning movies on ott
kangana Ranaut - फोटो : Instagram

अपने बगावती तेवर और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। कंगना ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी इसके बाद वे अनुराग बसु की फिल्म गैंगस्टर में दिखाई दीं। कंगना ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक चैलेजिंग रोल किए हैं लेकिन बॉलीवुड में उन्हें उनके बगावती तेवर के लिए जाना जाता है। आज हम आपको कंगना की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। साथ ही ये भी बताएंगे कि आप वो फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।


 

Birthday Special: Kangana Ranaut National Award winning movies on ott
fashion movie - फोटो : सोशल मीडिया

फैशन
साल 2008 में कंगना को निर्देशक मधुर भंडारकर की फिल्म 'फैशन' में चैलेंजिंग किरदार मिला। 'फैशन' फिल्म में उन्होंने बिगड़ैल और शराब के नशे में डूबी एक आत्ममुग्ध मॉडल का रोल इतनी खूबसूरती से निभाया कि उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिल गया। कंगना को यह अवॉर्ड महज 22 साल की उम्र में मिला। इस फिल्म के बाद कंगना का बॉलीवुड में सितारा बुलंद होता चला गया। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

Birthday Special: Kangana Ranaut National Award winning movies on ott
कंगना रणौत, फिल्म-क्वीन - फोटो : social media

क्वीन
इस फिल्म ने कंगना की जिंदगी बदल दी। 2014 में आई ‘क्वीन’ में कंगना राजकुमार राव की मंगेतर के किरदार में नजर आईं। जो शादी टूटने के बाद अकेले ही हनीमून पर निकल पड़ती है 'क्वीन' ने कंगना की करियर को न केवल नई दिशा दी, बल्कि उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी दिलवाया। इस फिल्म को आप वूट और नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special: Kangana Ranaut National Award winning movies on ott
तनु वेड्स मनु रिटर्न्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
तनु वेड्स मनु रिटर्न्स
कंगना को तीसरा नेशनल अवॉर्ड फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के लिए मिला था। दत्तो के किरदार को लोग आज भी याद करते हैं। इस फिल्म में उनके साथ आर माधवन थे। इस फिल्म को आप जी5 और अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
Birthday Special: Kangana Ranaut National Award winning movies on ott
मणिकर्णिका - फोटो : सोशल मीडिया

मणिकर्णिका और पंगा के लिए कंगना रणौत को चौथी बार बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। कंगना पद्मश्री भी हैं। इन दोनों फिल्मों को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed