{"_id":"5a8f98534f1c1ba4268bbc6b","slug":"birthday-special-karan-singh-grover-life-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'day Spl: करण ग्रोवर ने दिया धोखा तो पत्नी ने सेट पर जड़ा था तमाचा, 2 साल बाद बिपाशा से की शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'day Spl: करण ग्रोवर ने दिया धोखा तो पत्नी ने सेट पर जड़ा था तमाचा, 2 साल बाद बिपाशा से की शादी
Fri, 23 Feb 2018 03:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Feb 2018 03:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्टर करण सिंह ग्रोवर आज 36 साल के हो गए हैं। 23 फरवरी, 1982 को जन्मे करण ने अपना जन्मदिन पत्नी बिपाशा बसु के साथ गोवा में मनाया। जन्मदिन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर हैं। आज हम इस मौके पर करण सिंह की जिंदगी के कुछ किस्से बताने जा रहे हैं।
करण सिंह ग्रोवर ने 2016 में बिपाशा बसु से तीसरी शादी की है। इससे पहले वह दो शादियां कर चुके थे। करण की पहली शादी 2008 में टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से हुई थी लेकिन करण का मन हमेशा दूसरी लड़कियों में लगा रहता था। श्रद्धा ने कई बार करण को धोखा देते हुए भी पकड़ा। चर्चा थी कि करण सिंह ग्रोवर का अफेयर रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' की कोरियोग्राफर निकोल से था। 10 महीने की इस शादी में करण कभी भी श्रद्धा के लिए लॉयल नहीं रह पाए। आखिरकार श्रद्धा ने करण से तलाक लेने का फैसला किया और उनसे अलग हो गईं।
3 of 5
तलाक के बाद करण एक साथ दो लड़कियों को डेट करने लगे। एक थी उनकी कोरियोग्राफर निकोल और दूसरी थीं जेनिफर विंगेट। उस समय करण टीवी सीरियल 'दिल मिल गए' में जेनिफर के को-स्टार थे। करण ने पब्लिकली भी निकोल से प्यार करने की बात कबूल की थी। निकोल से ब्रेकअप के बाद करण ने जेनिफर को शादी के लिए प्रपोज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
साल 2012 में करण ने जेनिफर से शादी कर ली लेकिन करण जेनिफर के लिए लॉयल नहीं रह पाए। कुछ महीने बीतते ही करण ने जेनिफर को भी धोखा देना शुरू कर दिया। एक बार तो जेनिफर ने 'दिल मिल गए' के सेट पर करण को किसी लड़की के साथ पकड़ लिया और वहीं सबके सामने थप्पड़ मार दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके बाद जेनिफर और करण ने एक महीने तक बात नहीं की थी।
विज्ञापन
5 of 5
Karan Singh Grover
सीरियल करते-करते कुछ समय बाद करण को फिल्मों में काम मिलने लगा। उनकी पहली फिल्म 'अलोन' थी। इस फिल्म में करण ने बिपाशा बसु के साथ काम किया था। फिल्म में करण और बिपाशा के कई सारे इंटीमेट सीन थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही करण बिपाशा से प्यार कर बैठे। जिसके चलते आए दिन करण और जेनिफर में लड़ाई होती थी। साल 2016 में जेनिफर ने करण को तलाक दे दिया और अपने से 4 साल बड़ी बिपाशा बसु से शादी कर ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।