{"_id":"5a8fe7874f1c1b3c718b6851","slug":"salman-khan-about-his-marriage-i-cant-afford-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस काम के लिए सलमान खान के पास नहीं हैं पैसे, जानें करोड़ों कमाने वाले सुपरस्टार का बड़ा बयान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस काम के लिए सलमान खान के पास नहीं हैं पैसे, जानें करोड़ों कमाने वाले सुपरस्टार का बड़ा बयान
Fri, 23 Feb 2018 03:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 23 Feb 2018 03:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान 52 साल के हो चुके हैं और अक्सर लोग उनसे शादी को लेकर सवाल पूछते रहते हैं। इस सवाल से सलमान खान बहुत परेशान हो चुके हैं। हाल ही में एक ईवेंट के दौरान सलमान के सामने फिर यही सवाल पूछा गया। इस बार सलमान का जवाब सुन आप भी सोच में पड़ जाएंगे।
2 of 5
सलमान खान
सलमान खान को मोस्ट एलिजिबल बैचलर कहा जाता है। उनके साथ शादी के लिए कोई भी लड़की तैयार हो जाएगी। लेकिन जब सलमान से शादी का सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि शादी समय और पैसे की बर्बादी है।'
3 of 5
सलमान खान
सलमान का मानना है कि जितना पैसा शादी में खर्च करते हैं, उसे किसी अच्छे काम में भी लगा सकते हैं। सलमान ने कहा, 'शादी बहुत बड़ी बात होती है। शादी पर लोग लाखों-करोड़ों रुपए खर्च कर देते हैं। मैं इतना खर्चा नहीं कर सकता। इसलिए मैं आजतक सिंगल हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान
बता दें कि सलमान खान के पिता सलीम खान ने 180 रुपए में शादी की थी। इस ईवेंट में सलमान ने यह भी बताया कि लोग उन्हें भाई कहकर क्यों बुलाते हैं। सलमान ने कहा, 'पहले मुझे सोहेल भाई कहकर बुलाता था। उसके बाद दोस्त भी भाई बुलाने लगे। इसके बाद इंडस्ट्री के कई सीनियर लोग भी भाई कहने लगे। तबसे मैं भाई बन गया।'
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान
बता दें कि सलमान इन दिनों फिल्म 'रेस 3' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस होंगी। इसके अलावा सलमान 'भारत' और 'किक 2' की शूटिंग भी जल्द शुरू करेंगे। फिल्म 'भारत' में सलमान 5 अलग-अलग किरदार निभाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।