फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्लेन में एयर होस्टेस से कर बैठे थे मोहब्बत, पुलिस की नौकरी छोड़कर बने अभिनेता

Mon, 09 Oct 2017 09:40 AM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
birthday special of bollywood superstar raaj kumar
राज कुमार
आज बॉलीवुड के 'जानी' यानि राजकुमार का जन्मदिन है। राजकुमार पर्दे पर जितना बेबाक थे, निजी जीवन में भी उतने ही मुंहफट थे। जो दिल में आता था सामने वाले को वही बोल देते थे। उनकी जिंदगी के कई किस्से मशहूर हैं जब उन्होंने अच्छे-अच्छे स्टार्स को पानी पिला दिया। 


आगे की स्लाइड्स में जानें उनके ऐसे ही कुछ किस्से। 
birthday special of bollywood superstar raaj kumar
पंडित से बने 'राजकुमार'
राजकुमार का जन्म 8 अक्टूबर 1926 को बलूचिस्तान (पाकिस्तान) में कश्मीरी पंडित परिवार में हुआ था। उनका असली नाम कुलभूषण पंडित था और करीबी लोग प्यार से 'जानी' के नाम से पुकारते थे। गले के कैंसर की वजह से 3 जुलाई 1996 को राजकुमार का देहांत हो गया. वो मात्र 69 साल की उम्र में हमें छोड़ कर चले गए। 
 
birthday special of bollywood superstar raaj kumar
थानेदार से बन गए हीरो
राजकुमार 1940 में बंबई आए और यहां पुलिस में सब इंस्पेक्टर की नौकरी करने लगे। राजकुमार मुंबई के जिस थाने में कार्यरत थे, वहां अक्सर फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों का आना-जाना लगा रहता था। एक बार पुलिस स्टेशन में फिल्म निर्माता बलदेव दुबे कुछ जरूरी काम के लिये आये हुये थे। वह राजकुमार के बातचीत करने के अंदाज से काफी प्रभावित हुए और उन्होंने राजकुमार से अपनी फिल्म में काम करने का ऑफर दिया। जिसे राजकुमार ने तुरंत मान लिया और नौकरी से इस्तीफा देकर फिल्म करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
birthday special of bollywood superstar raaj kumar
प्लेन में हुआ प्यार!
एक बार सफर के दौरान राजकुमार की मुलाकात जेनिफर से हुई जो एक फ्लाइट अटेंडेंट थी। बाद में राजकुमार ने जेनिफर ने शादी कर ली और जेनिफर ने अपना नाम बदलकर 'गायत्री' रख लिया। दोनों को 3 बच्चे हुए, जिनमें 2 बेटे पुरू राजकुमार, पाणिनी राजकुमार और 1 बेटी वास्तविकता राजकुमार थी।  
विज्ञापन
birthday special of bollywood superstar raaj kumar
s
गोविंदा की शर्ट का बनाया रुमाल 
राजकुमार और गोविंदा एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। गोविंदा झकाझक शर्ट पहने हुए राजकुमार के साथ शूटिंग खत्म होने के बाद वक्त बिता रहे थे।। राजकुमार ने गोविंदा से कहा यार तुम्हारी शर्ट बहुत शानदार है। गोविंदा राजकुमार के मुंह से ऐसा सुनकर बड़ा खुश हुए। उन्होंने कहा कि सर आपको यह शर्ट पसंद आ रही है तो आप रख लें। राजकुमार ने गोविंदा से शर्ट ले ली। गोविंदा खुश हुए की राजकुमार उनकी शर्ट पहनेंगे। लेकिन दो दिन बाद जब गोविंदा  ने देखा राजकुमार ने उस शर्ट का रूमाल बनवा रखा था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed