फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एम एफ हुसैन ने 67 बार देखी थी माधुरी दीक्षित की फिल्म, दीवानगी में बुक करा लिया था पूरा सिनेमा हॉल

Wed, 16 Sep 2020 06:06 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 16 Sep 2020 06:06 AM IST
विज्ञापन
Birthday special Painter Mf Hussain when he booked cinema hall for madhuri dixit film
माधुरी दीक्षित और एम एफ हुसैन - फोटो : फाइल

मशहूर विवादित पेंटर मकबूल फिदा हुसैन उर्फ एम एफ हुसैन को भारत का 'पिकासो' कहा जाता है। उनका जन्म 17 सितंबर 1915 को मुंबई में हुआ था। अपने बनाए चित्रों को लेकर हुसैन काफी विवादों में घिरे रहे। वो एक ऐसे शख्स रहे जो चर्चित भी रहे, और विवादित भी। माधुरी दीक्षित से हुसैन को बेहद लगाव था। 85 साल की उम्र में उन्होंने माधुरी को लेकर एक फिल्म भी बनाई थी।

Birthday special Painter Mf Hussain when he booked cinema hall for madhuri dixit film
एम एफ हुसैन - फोटो : फाइल

एम एफ हुसैन को हिंदू देवियों दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती की नग्न तस्वीरें बनाने के लिए कड़ी आलोचना का शिकार होना पड़ा था। उनकी पेंटिंग से चरमपंथी हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश पैदा हो गया था। अश्लील पेंटिंग बनाने के विरोध में हुसैन के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों से कई आपराधिक मामले भी दर्ज किए गए थे।

Birthday special Painter Mf Hussain when he booked cinema hall for madhuri dixit film
माधुरी दीक्षित, शाहरुख खान और एम एफ हुसैन - फोटो : फाइल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन (1994)’ एम एफ हुसैन ने 67 बार देखी थी और उनके ऊपर पेंटिंग की पूरी सीरीज भी बना डाली थी। माधुरी के प्रति हुसैन की दीवानगी इससे समझी जा सकती है कि उन्होंने माधुरी को लेकर साल 2000 में ‘गजगामिनी’ फिल्म बनाई थी। उस वक्त हुसैन की उम्र करीब 85 साल थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday special Painter Mf Hussain when he booked cinema hall for madhuri dixit film
माधुरी दीक्षित और एम एफ हुसैन - फोटो : फाइल

शादी के बाद माधुरी कुछ सालों के लिए फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गई थीं। लेकिन जब उन्होंने साल 2007 में फिल्म आजा नचले से बॉलीवुड में वापसी की तो हुसैन बहुत खुश हुए। हुसैन उन दिनों दुबई में थे और उन्होंने माधुरी की फिल्म देखने लिए दोपहर के शो के लिए दुबई का लैम्सी सिनेमा पूरा अपने लिए बुक करा लिया था।

विज्ञापन
Birthday special Painter Mf Hussain when he booked cinema hall for madhuri dixit film
तबू - फोटो : instagram

इसी तरह हुसैन को तब्बू भी काफी पसंद थीं और उन्होंने उनके लिए ‘मीनाक्षी: अ टेल ऑफ थ्री सिटीज (2004)’ बनाई थी। कामयाबी यहां भी नहीं मिली लेकिन जिस तरह का सिनेमा उन्होंने बनाया और रंग दिए, वे हमेशा याद रखे जाएंगे। उनका निधन 9 जून 2011 को लंदन में हुआ था।

करण जौहर की पार्टी में ड्रग्स इस्तेमाल करने का आरोप, मनजिंदर सिंह सिरसा ने की एनसीबी से शिकायत

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed