सदी के महानायक अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। ऐसे में आज के दिन अमिताभ 77 साल के हो गए हैं। अमिताभ वर्ष 1969 से बॉलीवुड में एक्टिव हैं और न सिर्फ बड़े पर्दे बल्कि छोटे पर्दे पर भी नजर आते हैं। लंबे करियर में अमिताभ ने कई बार साबित किया है कि वो एक बेहतरीन अभिनेता है। एक तरफ जहां अमिताभ कई फिल्में और शोज कर चुके हैं और कई फिल्में और शोज अभी करना बाकी हैं। जिसके चलते इंडस्ट्री का एक बड़ा पैसा दांव पर लगा है। वैसे अमिताभ सिर्फ एक्टिंग में ही नहीं बल्कि कमाई में भी काफी आगे हैं।
जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं अमिताभ बच्चन, दांव पर लगे हैं इंडस्ट्री के 250 करोड़ रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2015 की फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमिताभ की 33.5 मिलियन डॉलर की नेट वर्थ है। इसके साथ ही अमिताभ की पत्नी और समाजवादी पार्टी से सांसद जया बच्चन ने भी अपनी कुल संपत्ति के बारे में बताया था। नामांकन के दौरान जया की ओर से दाखिल शपथपत्र के मुताबिक, जया और उनके पति अमिताभ बच्चन के पास 10.01 अरब रुपये की संपत्ति है।
इसके साथ ही बता दें कि शपथ पत्र के मुताबिक, कपल के पास 460 करोड़ रुपये से ज्यादा की अचल संपत्ति है। ये संपत्ति 2012 के मुकाबले 152 करोड़ रुपये से दोगुनी से कुछ ज्यादा है। इसी तरह, उनके चल संपत्ति का मूल्य 2012 में करीब 343 करोड़ रुपये से बढ़कर करीब 540 करोड़ रुपये हो चुका है।
बता दें कि अभी कई ऐसे फिल्मी प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें अमिताभ बच्चन नजर आएंगे। ऐसे में बॉक्स ऑफिस के गेम में उनके नाम पर लगभग 250 करोड़ रुपये दांव पर लगे हुए हैं। बॉलीवुड के अलावा अमिताभ के पास साउथ की फिल्में भी हैं। इस लिस्ट में कन्नड़ फिल्म बटरफ्लाई और तमिल फिल्म उयर्न्दा मणिथन शामिल है।
अमिताभ जिन अपकमिंग बॉलीवुड फिल्मों में काम करने जा रहे हैं, एक नजर उनके बजट पर...
ब्रह्मास्त्र: इस फिल्म में अमिताभ के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नजर आएंगे। फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपये माना जा रहा है।
चेहरे: इस फिल्म में अमिताभ के साथ इमरान हाशमी नजर आएंगे। फिल्म का बजट 50 करोड़ रुपये है।
गुलाबो सिताबो: इस फिल्म में अमिताभ बच्चन पहली बार आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगे। फिल्म का बजट 40 करोड़ रुपये है। वहीं अमिताभ की झोली में फिल्म झुंड भी है। हालांकि इसके बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।
पढ़ें: अमिताभ का वो इंटरव्यू, जिसमें उन्होंने रेखा से रिश्ते पर उठ रहे सवालों का खुलकर दिया था जवाब