बॉलीवुड के दमदार एक्टर पुनीत इस्सर का आज 59वां जन्मदिन है। उनका जन्म 12 सितंबर 1958 को पंजाब में हुआ था। दर्शक उन्हें टीवी के ऐतिहासिक धारावाहिक महाभारत में दुर्योधन के नाम से जानते हैं..ऐसे में इस खास मौके पर जानेंगे उनके बारे में ये खास बातें...
जन्मदिन विशेष: ये हैं पुनीत इस्सर की 10 खास बातें, डेब्यू फिल्म में ही बिग बी को कर दिया था घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1. बात करें पुनीत के फिल्मी करियर की तो बता दें कि उन्होंने साल 1983 में फिल्म 'कूली' से ही अपने अभिनय की शुरुआत की थी।
2. इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन थे। शायद आपको पता होगा कि इसी फिल्म में पुनीत से एक फाइटिंग सीन में अमिताभ के पेट में असली में घूसा लग गया था जिसका दर्द आज भी अमिताभ बच्चन को रह-रहकर सताता है।
3. पुनीत ने पंच इतनी तेजी से मारा थी कि कुछ पल के लिए सेट पर अमिताभ की जिंदगी खतरे में पड़ गई थी। क्योंकि इस सीन के बाद अमिताभ की आंते फट चुकी थी। फिल्म के बाद पुनीत को लोगों की आलोचना का शिकार होना पड़ा और उन्हें बॉलीवुड का दुश्मन भी बताया गया।
4. इसके बाद पुनीत को साल 1988 में आए टीवी सीरियल महाभारत में दुर्योधन का बड़ा किरदार मिला। इसके अलावा पुनीत पुराना मंदिर, सनम बेवफा और बॉर्डर जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
5. वहीं, डायरेक्शन में भी उन्होंने हाथ आजमाया और सलमान खान को लेकर फिल्म गर्व - द प्राइड डायरेक्ट की।
6. पुनीत इस्सर सलमान खान के मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 8 का भी हिस्सा रह चुके हैं। वह घर में 105 दिन तक रहे थे। घर से उनकी विदाई शो के आखिरी मोड़ पर हुई थी।