फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'Day Spl: रणबीर ने कपूर खानदान के वारिस के तौर पर ही नहीं, बल्कि खुद हासिल किया स्टारडम

Thu, 28 Sep 2017 10:04 AM IST
amarujala.com- मनोरंजन डेस्क
amarujala.com- मनोरंजन डेस्क Updated Thu, 28 Sep 2017 10:04 AM IST
विज्ञापन
Birthday Special: Ranbir Kapoor from kapoor dynasty to personal stardom
रणबीर कपूर - फोटो : intoday
बॉलीवुड में अपनी अलग जगह बना चुके कपूर खानदान के वारिस रणबीर कपूर का आज जन्मदिन है। आज रणबीर 35 साल के हो गए। जानें, रणबीर के बारे में खास बातें...
Birthday Special: Ranbir Kapoor from kapoor dynasty to personal stardom
रणबीर कपूर - फोटो : INUTH
रणबीर कपूर अभिनेता ऋषि कपूर और अभिनेत्री नीतू कपूर के बेटे हैं। वह कपूर खानदान की चौथी पीढ़ी के वारिस हैं। रणबीर का जन्म 28 सितंबर 1982 को मुंबई में हुआ। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी। आगे जानें, फिल्मों के बारे में...
 
Birthday Special: Ranbir Kapoor from kapoor dynasty to personal stardom
ranbir kapoor
रणबीर के अब तक के फिल्मी करियर पर गौर करें तो फिल्म 'सांवरिया' से 2007 में रणबीर ने करियर की शुरुआत की जिसमें उन्होंने एक ऐसे किरदार को साकार किया है जो अपनी जिंदगी खुलेआम जीना पसंद करता है, जो उसे अच्छा लगता है उसके बारे में वह बता देता है, जो बुरा लगता है उसे बोले बिना भी नहीं झिझकता। एक ऐसा प्रेमी जो अपने प्यार का खुलेआम इजहार करने से भी नहीं डरता लेकिन वहीं अपने प्यार को बदनाम होने से बचाने के लिए हर मर्यादा का भी ख्याल रखता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special: Ranbir Kapoor from kapoor dynasty to personal stardom
ranbir kapoor and katrina kaif
रोमांटिक छवि ने धड़काए दिल: इस फिल्म के बाद 2008 में रणबीर ने 'बचना-ए-हसीनों' फिल्म में युवाओं के बीच अहम जगह तो बनाई ही, साथ ही उन्होंने युवतियों के दिलों को धड़काए बिना भी नहीं छोड़ा। लड़कियां भी रणबीर का इंतजार करने लगी कि कब वह 'बचना-ए-हसीनों' गाते हुए उनके बीच आ जाए।  कहने को रणबीर इस फिल्म में प्यार को खेल समझकर एक के बाद एक लड़की को धोखा देते गए लेकिन जब उसे सचमुच प्यार हुआ तो अपनी गलतियों को सुधारने के लिए इस प्रेमी ने हर संभव प्रायश्चित किया। फिर चाहे उसके लिए उसे नौकर, सेक्रेटरी या फिर वेटर ही क्यों नहीं बनना पड़ा हो।  इस फिल्म के बाद रणबीर फिल्म 'लक बॉय चांस' में कैमियो की भूमिका निभाने में भी नहीं झिझके।
 
विज्ञापन
Birthday Special: Ranbir Kapoor from kapoor dynasty to personal stardom
रणबीर कपूर
फिल्म 'वेक अप सिड' से रणबीर कॉलेज जाने वाले युवक-युवतियों के रोल मॉडल बन गए। युवा उन्हीं की नकल करते हुए अपने कॉलेज में मस्ती करने लगे। इस फिल्म से रणबीर न सिर्फ युवाओं की पहली पंसद बने बल्कि इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में उनका नामांकन भी किया गया।  इसके बाद 2009 में रिलीज हुई 'अजब प्रेम की गजब कहानी' में हैप्पी क्लब के अध्यक्ष रूप में रणबीर जितने कूल दिखे, उतने ही मासूम दिखार्ई पड़े जो फिल्म की नायिका  जेनी (कैटरीना कैफ) का दिल जीते बिना न रह सके। इस फिल्म के लिए रणबीर का एक बार फिर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में नामांकन हुआ। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed