{"_id":"5a9a20604f1c1bc65c8b52fe","slug":"birthday-special-shraddha-kapoor-break-up-with-farhan-akhtar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'day Spl: श्रद्धा कपूर के अफेयर से परेशान पिता ने घर से खींचकर कर दिया था बाहर, बाद में दी ये सफाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'day Spl: श्रद्धा कपूर के अफेयर से परेशान पिता ने घर से खींचकर कर दिया था बाहर, बाद में दी ये सफाई
Sat, 03 Mar 2018 03:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 03 Mar 2018 03:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
श्रद्धा कपूर और फरहान अख्तर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
3 मार्च 1987 को जन्मीं बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आज 31 साल की हो गईं हैं। श्रद्धा कपूर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'तीन पत्ती' से की थी। इस फिल्म में उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ काम किया था। फिल्म 'लव का दी एंड' में श्रद्धा पहली बार लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आईं हालांकि यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। फिल्म 'आशिकी 2' से श्रद्धा को पहचान मिली और वह रातों रात मशहूर हो गईं।
2 of 5
श्रद्धा कपूर
पिछले साल श्रद्धा कपूर एक्टर फरहान अख्तर के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में आईं। खबरें तो यहां तक थीं कि श्रद्धा से नजदीकियों के चलते फरहान और उनकी पत्नी अधुना के 16 साल के शादीशुदा जिंदगी में दरार आई। फरहान अख्तर और अधुना ने अप्रैल 2017 में आधिकारिक तौर पर तलाक लिया है।
3 of 5
श्रद्धा कपूर और फरहान अख्तर
श्रद्धा कपूर और फरहान अख्तर के बीच बढ़ती नजदीकियों से उनके घरवाले खुश नहीं थे। कहा तो यहां तक जाता है कि शक्ति कपूर ने जबरदस्ती श्रद्धा कपूर को उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड फरहान अख्तर के घर से बाहर खींचकर निकाला था। फरहान के पड़ोसी इस घटना के साक्षी बने। यह घटना किसी चौंका देने वाले एपिसोड के तौर पर सामने आई। श्रद्धा कपूर के पिता और मौसी पद्मिनी कोल्हापुरी अचानक फरहान के घर पहुंचे और उनके घर काफी लड़ाई भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्रद्धा कपूर
हालांकि मीडिया में खबरें आने के बाद शक्ति कपूर ने अपना पक्ष रखा। शक्ति कपूर ने कहा- 'जो भी बातें चल रही हैं वो झूठी हैं। सब बकवास है। किसी और ने भी मुझे इसके बारे में बताया था लेकिन इस पर विश्वास मत कीजिए। ये पूरी तरह से झूठ है।'
विज्ञापन
5 of 5
श्रद्धा कपूर
शक्ति कपूर ने श्रद्धा कपूर और फरहान अख्तर के लिंक अप के बारे में कुछ नहीं कहा लेकिन बाकी सब पर अपना रिएक्शन दे दिया। ऐसा लगता है कि वो अपनी बेटी की पसंद से खुश नहीं हैं। ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि श्रद्धा के पैरेंट्स को फरहान पसंद नहीं हैं। बता दें, श्रद्धा और फरहान अख्तर फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ के सेट पर एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।