बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के ना केवल देश में बल्कि विदेशों में भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। तभी तो वो जहां कहीं भी जाते हैं उनका क्रेज देखा जाता है। 52 साल के शाहरुख खान के करियर में अब एक और खिताब जुड़ गया है और यह उनके फैंस के बदौलत हुआ है।
शाहरुख खान ने हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज को ऐसे दी मात, बन गए 'बादशाह'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी हां, शाहरुख खान ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। दरअसल, विकिपीडिया पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए सेलिब्रिटीज में शाहरुख दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज को कहीं पीछे छोड़ दिया है। इस मामले में टॉम क्रूज 11वें पायदान पर हैं। वहीं पहले नंबर पर पॉप्यूलर टेलीविजन सेंसेशन किम कर्दाशियां हैं।
विकिपीडिया पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सेलेब के ये आंकड़े दिसंबर 2007 से दिसंबर 2017 तक के हैं। ट्विटर पर @SRKUniverse ने इसे शेयर किया है।
Shah Rukh Khan's Wikipedia page becomes the 2nd most viewed wiki page for actors worldwide from Dec 2007 - Dec 2017.
Global icon for a reason!🙌❤️ pic.twitter.com/bj9Eqqg1Nq
शाहरुख खान फिलहाल निर्देशक आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' कर रहे हैं। जिसमें वह एक बौने के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। शाहरुख के अलावा इसमें कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा नजर आएंगे। 'जीरो' को शाहरुख खान की होम प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज इंटरटेनमेंट और कलर येलो प्रोडक्शन कंपनी प्रोड्यूस कर रहे हैं।