श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर 7 मार्च को 21 साल की हो जाएंगी। यह पहली बार होगा जब जाह्नवी के बर्थडे के दिन उनकी मां साथ नहीं होंगी। इसके अलावा जाह्नवी इस साल बॉलीवुड में भी कदम रखने जा रही हैं। फिलहाल वो अपनी मां को खोने के गम से बाहर नहीं निकल पाई हैं।
श्रीदेवी के निधन के बाद पहली बार जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या-क्या कह गईं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली बार जाह्नवी कपूर ने मां के निधन के बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला है। जिसे पढ़कर शायद आपकी आंखों में भी आंसू आ जाएंगे। जाह्नवी का यह ओपन लेटर उनकी मां को समर्पित है।
उन्होंने लिखा, 'अपने बर्थडे पर मैं आपसे यही कहना चाहूंगी कि अपने पैरेंट्स से प्यार करो। उन्हें यह अहसास दिलाओ कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। उन्होंने आपको बनाया है। यह भी कहूंगी आप मेरी मां की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। अपना प्यार उन पर बरसाते रहें। मां के प्यार का बहुत बड़ा हिस्सा मेरे पापा के लिए भी था।'
A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on
जाह्नवी ने आगे लिखा, 'उनका प्यार अमर है, उनके जैसा दुनिया में और कोई नहीं हो सकता। उन जैसा खुशहाल और एक-दूसरे के लिए समर्पित कोई नहीं हो सकता जैसे वो दोनों थे। कृप्या उनके प्यार की इज्जत करें क्योंकि जब कोई इसे तोड़ने की कोशिश करता है तो दिल दुखता है। पापा का सारा प्यार मां के इर्द-गिर्द घूमता था। इसकी पवित्रता बनाए रखें।'
A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on
वो आगे लिखती हैं, 'मैंने और खुशी ने तो अपनी मां खोई है लेकिन पापा ने अपनी 'जान' को खोया है। वो उनके लिए एक मां, पत्नी और एक्टर से कहीं ज्यादा थीं। वो इन सभी किरदारों में बेस्ट थीं। वह निराशा, द्वेष और ईर्ष्या को नहीं समझती थीं। ऐसे ही बनो। सभी को प्यार दो और अच्छे बनो। यह उन्हें खुशी देगा।'