फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'day Spl: 25 सालों से पति से अलग रहीं अलका याग्निक, इस वजह से बेटी की तस्वीरें हुई थी वायरल

Tue, 20 Mar 2018 03:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Mar 2018 03:33 PM IST
विज्ञापन
birthday special singer alka yagnik life facts
अलका याग्निक

अपनी दिलकश आवाज से लोगों को दीवाना बनाने वालीं अल्का याग्निक आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। अलका का जन्म कोलकाता के एक मिडिल क्लास फैमिली में हुआ था। उन्होंने अपनी मां शुभा याग्निक से शास्त्रीय संगीत सीखना शुरू किया था। घर में संगीत का माहौल होने के कारण उनकी भी संगीत में रुचि बढ़ती गई। महज 6 साल की उम्र में उन्होंने काम करना शुरू कर दिया था। अलका आकाशवाणी कोलकाता में गाने लगी थीं।

birthday special singer alka yagnik life facts
अलका याग्निक

अलका याग्निक 10 साल की उम्र में अपनी मां के साथ मुंबई आ गईं और फिल्ममेकर राज कपूर से मिलीं। राज कपूर को अलका की आवाज बहुत पसंद आई और उन्हें लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल से मिलवाया। उन्होंने बतौर प्लेबैक सिंगर के रूप में अपने करियर की शुरुआत 1979 में आई फिल्म 'पायल की झंकार' से की थी। अमिताभ बच्चन की फिल्म 'लावारिस' में अलका का गाया गाना 'मेरे अंगने' जबरदस्त हिट रहा। इसके बावजूद उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा। 1988 में आई फिल्म 'तेजाब' के गाने 'एक दो तीन' के बाद अलका को प्लेबैक सिंगर के रूप में पहचान मिली। अब इस गाने का नया वर्जन भी आया है। जिसे श्रेया घोषाल ने गाया।

birthday special singer alka yagnik life facts
सायशा कपूर

'एक दो तीन' के बाद अलका अब तक करीब 700 फिल्मों में 20 हजार से ज्यादा गाने गा चुकी हैं। अलका ने 1989 में नीरज कपूर से शादी कर ली थी, हालांकि वह पिछले 25 साल से अपने पति से अलग रह रही हैं। दोनों के अलग रहने की वजह कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं, बल्कि अपना-अपना काम है। दोनों डिफरेंट फील्ड से हैं इसलिए दोनों ने यह निश्चय किया कि वह अलग-अलग रहकर अपने काम पर फोकस करेंगे। अलग रहने के बाद भी दोनों के बीच रिलेशनशिप कायम है। उनकी एक ही बेटी सायशा हैं। कुछ वक्त पहले सायशा की हुक्का पीते हुए फोटो भी वायरल हुई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
birthday special singer alka yagnik life facts
अलका याग्निक

अल्का याग्निक कुछ समय से गाना नहीं गा रही हैं। इसकी वजह आज के संगीत में बदलाव को मानती हैं। बॉलीवुड के गानों में इतना बदलावा आ गया है कि 90 के दशक के सिंगर जैसे कुमार शानू, उदित नारायण और अल्का याग्निक को काम मिलना ही बंद हो गया है। अलका का मानना है कि बॉलीवुड में गानों की मधुरता खो गई है और उसकी जगह फूहड़ता ने ले ली है। उनका कहना है कि वह अच्छे गाने गाना चाहती हैं ना कि फूहड़।

विज्ञापन
birthday special singer alka yagnik life facts
अलका याग्निक

बॉलीवुड में अलका ने कई सुपरहिट गाने दिए हैं। जिनमें 'अगर तुम साथ हो', 'टिप टिप बरसा पानी', 'मैयां यशोदा', 'चुरा के दिल मेरा', 'परदेसी परदेसी', 'तुझे याद न मेरी आई', 'दिल लगा लिया', 'कुछ कुछ होता है', 'चांद छुपा बादल में', 'ऐ मेरे हमसफर' जैसे कई गाने शामिल हैं। 7 बार फिल्मफेयर और दो नेशनल अवॉर्ड्स से नवाजी गईं अलका की आवाज आजकल कम ही फिल्मों में सुनाई पड़ती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed