फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म शूटिंग के दौरान आलिया के साथ हुआ कुछ ऐसा, फैंस जानकर हो जाएंगे परेशान

Tue, 20 Mar 2018 03:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Mar 2018 03:33 PM IST
विज्ञापन
during brahmastra shooting alia bhatt injured
alia bhatt

बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से अलग पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों बुल्गारिया में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपना 26वां जन्मदिन परिवारवालों को छोड़ रणबीर कपूर की मां के साथ मनाया लेकिन इसी बीच एक ऐसी खबर आई है जिससे आलिया के फैंस परेशान हो जाएंगे। 

during brahmastra shooting alia bhatt injured
Alia Bhatt

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के दौरान आलिया घायल हो गई हैं। एक एक्शन सीन को करने के दौरान उनके कंधे पर काफी चोट आई है जिसके बाद डॉक्टर ने उन्हें शूटिंग करने से मना किया है जब तक कि वह पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाती हैं। बता दें कि, आलिया फिल्म में अपने किरदार को बखूबी निभाने के लिए घुड़सवारी सीख रही हैं। 

during brahmastra shooting alia bhatt injured
ALIA BHATT

इससे पहले एक इंटरव्यू में आलिया ने बताया था कि शूटिंग शेड्यूल काफी थका देने वाला है, हम लोग लगातार शूटिंग कर रहे हैं। माना जा रहा है शूटिंग की वजह से आलिया मुंबई अपने घर वापस नहीं आएंगी। वह वहीं आराम करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
during brahmastra shooting alia bhatt injured
Alia Bhatt

'ब्रह्मास्त्र' में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे। अयान मुखर्जी इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। यह एक ट्रायलॉजी सीरीज है। यह फिल्म 15 अगस्त 2019 को रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed