इन दिनों कई स्टार किड्स बॉलीवुड में डेब्यू करने की तैयारी में हैं। एक ओर जहां श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी फिल्म 'धड़क' से डेब्यू करेंगी तो वहीं सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान भी 'केदारनाथ' से फिल्मों में एंट्री करने की तैयारी में हैं। पिछले दिनों फिल्म के निर्माता और निर्देशक के बीच अनबन की चर्चा थी, हालांकि दावा किया गया कि विवाद को सुलझा लिया गया है। इसी बीच सारा के लिए अच्छी खबर है कि उनकी झोली में एक और फिल्म आई है।
डेब्यू से पहले ही इस स्टार किड ने साइन कर ली दूसरी फिल्म, अब करण जौहर का मिला साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
A stunning fresh face + the unlimited energy of a superstar + the craft of the 2 biggest filmmakers = BLOCKBUSTER already!💥 #Simmba@karanjohar @apoorvamehta18 @RanveerOfficial #SaraAliKhan #RohitShetty @RelianceEnt @RSPicturez pic.twitter.com/9lmCCkDcwj
— Dharma Productions (@DharmaMovies) March 20, 2018
रोहित शेट्टी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, सारा अली खान-द सिंबा गर्ल। साथ ही उन्होंने बताया कि फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है। रिलायंस एंटरटेनमेंट भी फिल्म की पार्टनर है। इससे पहले फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया जा चुका है। यह फिल्म इसी साल 28 दिसंबर को रिलीज होगी।
बता दें कि, फिल्म 'केदारनाथ' से सारा बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में उनके अपोजिट सुशांत सिंह राजपूत हैं। फिल्म के एक शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसी बीच डायरेक्टर अभिषेक कपूर और प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा के बीच हुए मतभेदों की वजह से फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी, हालांकि अब सब कुछ ठीक है और उम्मीद जताई जा रही है कि 'केदारनाथ' 23 नवंबर को रिलीज हो सकती है।