{"_id":"57fb7f7e4f1c1b675228eb79","slug":"birthday-special-story-of-amitabh-bachchan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'इंडिया यानी अमिताभ', बिग बी के दीवाने हैं अरब के लुटेरे भी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'इंडिया यानी अमिताभ', बिग बी के दीवाने हैं अरब के लुटेरे भी
Tue, 11 Oct 2016 09:38 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 11 Oct 2016 09:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 11
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज फिल्म जगत के शहंशाह अमिताभ बच्चन अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। अमिताभ एक ऐसे कलाकार हैं जिनका चार्म इस उम्र में भी बरकरार है। देश ही नहीं पूरी दुनिया में उनके फैंस हैं। अमिताभ यूं ही इतनी ऊंचाइयों पर नहीं पहुंचे हैं उन्होंने ऐसा वक्त भी देखा है जब वो पूरी तरह से कर्ज में डूब गए थे।
जब अरब के लुटेरों ने Indian सुनते ही बोला था- 'अमिताभ बच्चन', लूटने की बजाय सुने थे उनके गाने
2 of 11
अमिताभ की जिंदगी आसान नहीं रही है। लेकिन उस मुश्किल वक्त में परिवार का साथ और दृढ़ निश्चय से वो सारी कठिनाई पार कर गए। अब आप उनकी लोकप्रियता का अंदाजा एक बेहतरीन किस्से से लगा सकते हैं। एक व्यक्ति साइकिल से दुनिया की सैर करने निकला। जब वह अरब पहुंचा तो वहां लुटेरों ने उसे बंधक बना लिया और सारा सामान लूट लिया।
जब अरब के लुटेरों ने Indian सुनते ही बोला था- 'अमिताभ बच्चन', लूटने की बजाय सुने थे उनके गाने
3 of 11
इसके बाद वो बहुत मुश्किल से उन्हें समझा पाया कि वह Indian है। इंडिया का नाम सुनते ही लुटेरों के मुंह से एक ही नाम निकला 'अमिताभ बच्चन'। अमिताभ का नाम सुनते ही उस व्यक्ति को राहत मिली। फिर उसने लुटेरों को अमिताभ की फिल्म का एक गाना भी सुनाया। इसके बाद लुटेरों ने उस व्यक्ति का सारा सामान उसे लौटा दिया और सकुशल छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जब अरब के लुटेरों ने Indian सुनते ही बोला था- 'अमिताभ बच्चन', लूटने की बजाय सुने थे उनके गाने
4 of 11
अब जानते हैं आखिर अमिताभ ने ये लोकप्रियता कैसे हासिल की। अमिताभ शुरू से ही मेहनती रहे हैं। अमिताभ और उनका छोटा भाई अजिताभ पैदल ही स्कूल जाते थे। जब अजिताभ चलते-चलते थक जाते थे तो अमिताभ उन्हें कंधे पर बैठाकर स्कूल ले जाते थे। अमिताभ को acting का बचपन से ही शौक था और उनकी मां तेजी बच्चन को भी सिनेमा बहुत भाता था।
विज्ञापन
जब अरब के लुटेरों ने Indian सुनते ही बोला था- 'अमिताभ बच्चन', लूटने की बजाय सुने थे उनके गाने
5 of 11
अमिताभ बच्चन ने शुरुआत की पढ़ाई सेंटमेरी स्कूल में की। इसके बाद उन्हें नैनीताल के शेरवुड स्कूल में भेजा गया। स्कूल में अमिताभ लगभग हर साल एक्टिंग में पार्टिसिपेट करते थे। अमिताभ की पहली फिल्म 'सात हिंदुस्तान' थी। ये फिल्म 1969 को रिलीज हुई थी। कुछ समय बाद “आनंद” फिल्म मे काम करने का मौका मिला, फिल्म में मुख्य अभिनेता के रूप में राजेश खन्ना और अमिताभ थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।