फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'dy Spl: माधुरी से रोमांस कर रातों-रात बने थे स्टार,  इनकी एक चूक से हिट हुए सलमान

Tue, 17 Oct 2017 11:08 AM IST
amarujala.com- Presented by: विकास जांगड़ा
amarujala.com- Presented by: विकास जांगड़ा Updated Tue, 17 Oct 2017 11:08 AM IST
विज्ञापन
birthday special story of sanjay kapoor
संजय कपूर और माधुरी
पहली ही फिल्म में तब्बू, उसके बाद माधुरी दीक्षित जैसी बड़ी अभिनेत्री से ऑनस्क्रीन रोमांस कर जो अभिनेता रातों-रात स्टार बन गए थे, आज उन्हीं का जन्मदिन है। 
birthday special story of sanjay kapoor
संजय कपूर
इनका नाम है एक्टर और निर्माता संजय कपूर। संजय कपूर का जन्म 17 अक्तूबर 1965 को मुंबई के चेंबूर में हुआ था। बड़े भाई अनिल कपूर, बोनी कपूर के अलावा इनके पिता सुरिंदर कपूर भी फिल्म निर्माता थे। इनकी शादी एनआरआई महीप संधू से हुई है और दो बच्चे हैं।

संजय कपूर ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 1995 में फिल्म प्रेम से तब्बू के अपोजिट की थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा बिजनेस किया था। 
birthday special story of sanjay kapoor
'राजा' पोस्टर
संजय कपूर की जिंदगी में सबसे बड़ा बूम तब आया, जब इन्हें एक फिल्म ने रातों-रात स्टार बना दिया। ये फिल्म थी 'राजा', जिनमें इनके अपोजिट थीं, माधुरी दीक्षित। हालंकि इस फिल्म के बाद संजय एक हिट फिल्म के लिए तरस गए।

उन्हें हिंदी सिनेमा में बतौर अभिनेता वह सफलता नहीं मिली जो उनके बड़े भाई अनिल कपूर को मिली। फिल्म कोई मेरे दिल से पूछे में संजय नेगेटिव किरदार में नज़र आये। एक साइको पति का किरदार दर्शकों को पसंद आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
birthday special story of sanjay kapoor
'कयामत' में संजय कपूर
अजय देवगन स्टारर फिल्म क़यामत में संजय कपूर ने एक आतंकवादी का किरदार निभाया, जिसे आलोचकों ने काफी सराहा। संजय कपूर ने बतौर निर्माता तीन फिल्मों का निर्माण किया। इनमें से फिल्म तेवर में भतीजे अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा नज़र आये थे, फिल्म ज्यादा नहीं चली, लेकिन सराहना मिली।
विज्ञापन
birthday special story of sanjay kapoor
'तेरे नाम' में सलमान खान
क्या आप जानते हैं कि इनकी एक चूक के कारण ही अभिनेता सलमान खान सुपरहिट हुए। दरअसल, फिल्म 'तेरे नाम' में सलमान खान की जगह संजय कपूर को फिल्म में राधे के लीड रोल के लिए साइन किया गया था। 
उस वक्त अनुराग कश्यप 'तेरे नाम' को डायरेक्ट करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से संजय कपूर के साथ बात नहीं बनी और उन्हें रिप्लेस कर सलमान को फिल्म में साइन किया गया। सलमान के करियर में ये फिल्म मील का पत्थर साबित हुई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed