{"_id":"60bda56e8ebc3ed71c0425ab","slug":"birthday-special-tv-queen-ekta-kapoor-wanted-to-get-married-but-her-father-condition-know-here-unknown-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन: पापा की एक शर्त की वजह से आज तक कुंवारी हैं एकता कपूर, काले कपड़े पहनने के पीछे भी है दिलचस्प कहानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जन्मदिन: पापा की एक शर्त की वजह से आज तक कुंवारी हैं एकता कपूर, काले कपड़े पहनने के पीछे भी है दिलचस्प कहानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Mon, 07 Jun 2021 10:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
एकता कपूर और जितेंद्र
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'टीवी क्वीन' कही जाने वाली एकता कपूर आज अपना 46वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्टर जीतेंद्र और शोभा कपूर की बेटी ने छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड तक खूब नाम कमाया है। एकता एक सक्सेसफुल डायरेक्टर, स्क्रिप्ट राइटर और प्रोड्यूसर हैं। एकता अपनी मां शोभा कपूर की लाडली बेटी हैं। एकता और शोभा कपूर बालाजी टेलीफिल्म्स की पार्टनर भी हैं। वहीं पिता से आर्थिक मदद मिलने के बाद एकता ने टीवी सीरियल्स का निर्माण करना शुरू कर दिया था। एकता ने 19 साल की छोटी उम्र से ही अपने करियर की शुरुआत की थी। जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको एकता कपूर से जुड़ी खास बातें बताने जा रहे हैं।
टीवी कलाकारों को दी पहचान
एकता कपूर कई कलाकारों की गॉड मदर कही जाती हैं। विद्या बालन से लेकर सुशांत सिंह राजपूत को एकता ने ही ब्रेक दिया था। आज उनके सीरियल में काम कर चुके कई एक्टर-एक्ट्रेस बॉलीवुड में नाम कमा रहे हैं। इतना ही नहीं टीवी के सबसे महंगे स्टार्स में से एक राम कपूर को भी असली पहचान एकता कपूर के सीरियल से जुड़कर मिली थी।
2 of 6
एकता कपूर
एकता अपनी मां शोभा कपूर के साथ मिलकर सारा बिजनेस संभालती हैं। एकता अब तक करीब 40 टीवी सीरियल बना चुकी हैं। साथ ही एकता ने फिल्म 'क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने खुद कई फिल्मों का निर्देशन भी किया। एकता की अच्छी फिल्मों में 'शूटआउट एट लोखंडवाला', 'लव सेक्स और धोखा', 'वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई', 'द डर्टी पिक्चर', 'रागिनी एमएमएस', 'शोर इन द सिटी', 'क्या कूल हैं हम' का नाम शामिल है। एकता कपूर अपने भाई एक्टर तुषार को लेकर भी कई फिल्में बना चुकी हैं। लेकिन तुषार से ज्यादा एकता ने बॉलीवुड में नाम कमा लिया है।
3 of 6
एकता कपूर
एकता कपूर के शो में बोल्ड सीन्स की भरमार होती है लेकिन लोग उनके शोज को पसंद भी करते हैं। उनके टीवी धारावाहिकों के जरिए कई कलाकारों को घर-घर पहचान मिल चुकी हैं। एकता को एशिया वीक मैगजीन में 'एशिया के सर्वाधिक शक्तिशाली कम्युनिकेटर्स' के रूप में चुना गया था। एकता कपूर को अपनी सफलता के लिए भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार, इंडियन टेली अवार्ड्स, कलाकार पुरस्कार, एशियाई टेलीविजन अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
एकता कपूर
प्रोफेशनल लाइफ में धमाल मचा चुकी एकता कपूर अभी तक कुंवारी हैं। एक बार इस बारे में बात करते हुए एकता ने कहा था पापा की एक शर्त की वजह से उन्होंने अब तक शादी नहीं की। वरना वो तो 22 साल की उम्र में ही शादी कर घर बसाना चाहती थीं। एकता कपूर ने कहा था, 'जब मैं 17 साल की थी, तब मेरे पिता (एक्टर जितेंद्र) ने कहा था कि या तो शादी कर लो या फिर पार्टी करने की बजाय काम करो, जैसा कि मैं चाहता हूं। उन्होंने मुझे कहा कि वो मुझे पॉकेट मनी के अलावा और कुछ नहीं देंगे। इसलिए पैसा कमाने के लिए मैंने एक एड एजेंसी में काम करना शुरू कर दिया था।'
विज्ञापन
5 of 6
एकता कपूर
एकता कपूर आगे कहती हैं, 'जो सिचुएशन थी, उसे देखकर मैं बेहतर महसूस कर रही थी और सोचती थी कि मेरा जीवन ठीक-ठाक ही रहेगा। 22 की उम्र में शादी करूंगी और जिंदगी के मजे लूंगी। लेकिन दुर्भाग्य से कहें या किस्मत से हम जो सोचते हैं, वह कभी नहीं होता। मैंने हम पांच नाम से शो के लिए पायलट शूट करने का निर्णय लिया और जी-टीवी को बेच दिया। जब यह ऑनएयर हुआ, तब मैं 19 साल की थी। शो हिट हुआ और मेरे सभी रास्ते बदल गए।' एकता कपूर साल 2019 में सेरोगेसी के जरिए मां बनीं थीं। एकता कपूर ने अपने पिता के नाम पर बेटा का नाम रवि कपूर रखा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।