बॉलीवुड में विनोद मेहरा ने अपने सहज अभिनय से एक अलग पहचान बनाई। 70-80 के दौर में विनोद मेहरा एक महत्वपूर्ण एक्टर रहे हैं। आज उनका जन्मदिन है इस मौके पर आइए जानते हैं उनके जीवन के कुछ किस्से।
विनोद मेहरा से शादी के लिए रेखा ने की थी सुसाइड की कोशिश, सास ने घर से कर दिया था बाहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13 फरवरी 1945 को पंजाब के अमृतसर में विनोद मेहरा का जन्म हुआ था। विनोद मेहरा ने बतौर बाल कलाकार इंडस्ट्री में कदम रखा। उस वक्त उनकी उम्र केवल 13 साल थी जब उन्हें फिल्म 'रागिनी' में एक बाल कलाकार के रूप में काम करने का मौका मिला। बचपन में ही विनोद ने अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया। जिसके बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिले।
फिल्मों में एक्टिंग के बावजूद विनोद मेहरा का मन बॉलीवुड में नहीं लग रहा था। 1965 में विनोद मेहरा एक बड़े प्राइवेट कंपनी में मार्केटिंग की जॉब करने लगे थे। तभी उनके कुछ दोस्तों ने उन्हें एक प्रतियोगिता में भाग लेने को उकसाया। दरअसल, एक 'ऑल इंडिया टैलेंट कॉन्टेस्ट' होना था, जिसमें देश भर से नौजवान हिस्सा ले रहे थे। विजेता के लिए फिल्म से लेकर मॉडलिंग तक के रास्ते बड़ी ही आसानी से खुल जाते। दोस्तों के मनाने के बाद विनोद मेहरा ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और फाइनल तक पहुंच गए लेकिन फाइनल में उन्हें राजेश खन्ना से कड़ी टक्कर मिली। इस प्रतियोगिता में राजेश खन्ना विजेता रहे जबकि विनोद मेहरा को दूसरे नंबर से संतोष करना पड़ा।
विनोद मेहरा ने बतौर युवा एक्टर अपने करियर की शुरुआत 1971 में फिल्म 'एक थी रीता' से की। विनोद मेहरा के फिल्मी कैरियर की गाड़ी रफ्तार से चल रही थी लेकिन, उनकी मां को अब उनकी शादी की चिंता सताने लगी। विनोद अपनी मां से बहुत प्यार करते थे और उन्होंने उनकी पसंद की लड़की मीना ब्रोका से शादी भी कर ली। शादी के कुछ ही दिनों के बाद उन्हें पहला दिल का दौरा पड़ा और वो बाल-बाल बच गए लेकिन, जल्द ही उनका दिल अपनी हीरोइन बिंदिया गोस्वामी पर आ गया। उन्होंने पहली पत्नी को तलाक दिए बिना बिंदिया से शादी कर ली। हालांकि पहली पत्नी ने बाद में उन्हें तलाक दे दिया।
विनोद मेहरा और बिंदिया का रिश्ता ठीक नहीं चल रहा था इसी बीच बिंदिया गोस्वामी ने विनोद मेहरा को छोड़ निर्देशक जे पी दत्ता से शादी कर ली। बहरहाल, विनोद मेहरा ने तीसरी शादी किरण से 1988 में की थी और इस शादी के दो साल बाद ही उनकी मौत हो गई। किरण के विनोद से तब दो छोटे बच्चे भी थे। बेटा रोहन और बेटी सोनिया। ये दोनों बच्चे आज इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।