दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में से एक नयनतारा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। नयनतारा ने इस इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में देकर खुद की एक अलग पहचान बनाई है और आज यही सफल अभिनेत्री अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। जी हां, आज नयनतारा का जन्मदिन है। इस खास मौके पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक, अभिनेत्री को अलग-अलग अंदाज में जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
Happy Birthday Nayanthara: जब प्यार के खातिर नयनतारा ने बदल दिया था अपना धर्म, प्रभु देवा से करना चाहती थीं शादी, जानें कैसे टूटा रिश्ता?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नयनतारा का बचपन
नयनतारा का जन्म 18 नवंबर 1984 को बेंगलुरु में एक मलयाली क्रिश्चियन फैमिली में हुआ था। उनका असली नाम डायना मरियम कुरियन है। एक्ट्रेस के पिता कुरियन कोदियात्तु वायुसेना अधिकारी थे। इसी वजह से नयनतारा का बचपन देश के अलग-अलग शहरों में गुजरा है। उन्होंने चेन्नई, दिल्ली, गुजरात और थिरुवला जैसी जगहों पर रहकर अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की। नयनतारा ने स्कूल के दिनों में ही मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा दिया था।
नयनतारा का फिल्मी सफर
नयनतारा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत मलयालम फिल्म ‘मनासिनकारे’ से की थी। इस फिल्म में नयनतारा के साथ जयराम नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने साल 2005 में फिल्म ‘अय्या’ से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री मारी और फिर फिल्म ‘लक्ष्मी’ से नयनतारा ने तेलुगू इंडस्ट्री में कदम रखा। अभिनेत्री की सबसे सफल फिल्म ‘चंद्रमुखी’ रही। इस फिल्म में नयनतारा के साथ रजनीकांत नजर आए।
प्रभुदेवा के साथ ऐसे शुरू हुआ रिश्ता
नयनतारा और प्रभुदेवा का रिश्ता फिल्म 'Villu' के सेट से शुरू हुआ था। इस फिल्म में नयनतारा बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आई थीं और प्रभुदेवा इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे थे। नयनतारा उन दिनों सिंगल थीं लेकिन प्रभुदेवा शादीशुदा थे। दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया। दावा किया जाता है कि दोनों लंबे समय तक लिव इन में भी रहे थे। नयनतारा और प्रभुदेवा शादी भी करना चाहते थे। लेकिन प्रभुदेवा की पहली पत्नी लता ने ऐसा होने नहीं दिया।
प्रभुदेवा की पत्नी ने कोर्ट का खटखटाया था दरवाजा
प्रभुदेवा की पत्नी ने फैमिली कोर्ट में याचिका लगाई थी। इसके बाद लता भूख हड़ताल पर भी बैठ गईं। इस दौरान कई महिला संगठन ने प्रभुदेवा की पत्नी लता का समर्थन किया और नयनतारा का पुतला जलाकर उनका विरोध किया। इन घटनाओं ने धीरे-धीरे प्रभुदेवा और नयनतारा के रिश्ते को तोड़ दिया। साल 2012 में नयनतारा ने प्रभुदेवा के साथ अपने रिश्ते को खत्म कर दिया।