फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काला हिरण केस में कोर्ट का फैसला, सलमान की फिल्मों को हो सकता है करोड़ों का नुकसान

Sat, 04 Aug 2018 03:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 04 Aug 2018 03:28 PM IST
विज्ञापन
black buck poaching case court guidelines for salman khan

काला हिरण केस में सलमान खान की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। 1998 में शुरू हुए इस केस से जुड़ी ताजा जानकारी सामने आई हैं। जिसके बाद सलमान खान की फिल्मों को करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ सकता है।

black buck poaching case court guidelines for salman khan
सलमान खान

सुनवाई के दौरान जोधपुर कोर्ट ने कहा कि सलमान खान जब भी भारत से बाहर जाएं उन्हें हर बार कोर्ट से परमीशन लेना पड़ेगा। जाहिर है ऐसे में सलमान खान की कई फिल्मों की शूटिंग पर प्रभाव पड़ सकता है। फिलहाल सलमान निर्देशक अली अब्बास जफर की फिल्म 'भारत' में व्यस्त हैं, जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है।



 

black buck poaching case court guidelines for salman khan

'भारत' के अलावा सलमान खान के पास 'दबंग 3' और 'किक 2' है। 'भारत' का शेड्यूल खत्म करने के बाद बाकी की दो फिल्मों पर काम शुरू होगा। बता दें कि 19 साल पुराने काला हिरण केस में सलमान खान दोषी करार दिए गए थे जिसके बाद उन्हें 5 साल की सजा सुनाई गई थी हालांकि 2 दिन जेल में रहने के बाद वो जमानत पर रिहा हो गए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
black buck poaching case court guidelines for salman khan
Salman Khan

पिछले दिनों सलमान खान की 'भारत' काफी चर्चा में रही। फिल्म में पहले सलमान के अपोजिट प्रियंका थीं लेकिन दो दिन शूटिंग के बाद उन्होंने किनारा कर लिया। जिसके बाद प्रियंका की जगह कटरीना को साइन कर लिया गया। कहा जा रहा है कटरीना को भी प्रियंका के बराबर फीस दी जा रही है। कटरीना एक फिल्म के 5-6 करोड़ चार्ज करती हैं, क्योंकि प्रियंका फिल्म के लिए 12 करोड़ ले रही थीं इसलिए कटरीना को भी इतने ही रुपये दिए जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed