{"_id":"5ac65f8f4f1c1beb618b5a4d","slug":"black-buck-poaching-case-salman-khan-convicted-jailed-for-5-years-know-food-menu-of-jodhpur-jail","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए जोधपुर जेल में कहां रहेंगे सलमान, क्या होगा खाने का मेन्यू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जानिए जोधपुर जेल में कहां रहेंगे सलमान, क्या होगा खाने का मेन्यू
काले हिरण शिकार केस में सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाई गई है। फैसले के बाद उन्हें जोधपुर सेंट्रल जेल में रखा गया है। जहां सलमान को आम कैदियों की तरह ही रहेंगे, लेकिन उनके लिए हाई सिक्योरिटी रखी गई है। सलमान खान जोधपुर सेंट्रल जेल में कैदी नंबर 106 बन गए हैं और उन्हें जेल के वार्ड नंबर 2 में रखा गया है।
2 of 5
जोधपुर डीआईजी (जेल) विक्रम सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सलमान खान का मेडिकल टेस्ट किया गया और उन्हें कोई मेडिकल समस्या नहीं है। उन्होंने कोई मांग नहीं की है। विक्रम सिंह ने कहा कि बृहस्पतिवार शाम को सलमान को जेल से खाने के लिए बर्तन दिए गए। उन्हें खाने में चने की दाल, पत्ता गोभी की सब्जी और रोटियां दी गई। उन्हें सुबह नाश्ते में दलिया और चाय दिया जाएगा। इसके अलावा खिचड़ी की भी व्यवस्था है।
3 of 5
सलमान जेल में A कैटेगरी के कैदी होंगे। उन्हें खाने में जेल का सामान्य खाना ही दिया गया। जेल मैनुअल के मुताबिक गुरुवार रात के खाने में सभी कैदियों को बैंगन की सब्जी, दाल और रोटी दी गई। हालांकि, सलमान को बैंगन की जगह पत्तागोभी दी गई, लेकिन उन्होंने जेल का दिया खाना नहीं खाया। इसके अलावा हफ्ते में एक दिन कैदियों के लिए मिठाई भी दी जाती है। जबकि होली, दीवाली, ईद और 15 अगस्त को उनके लिए हलवा बनवाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इसके अलावा सलमान चाहें तो अलग से दूध, कॉर्नफ्लेक्स, ग्लूकॉन डी, फ्रूट जूस, शरबत, मिक्स जैम, छाछ दही, कोई एक मौसमी फल खरीद सकते हैं। खरीदे जाने वाले सामानों के लिस्ट के हिसाब से कैंटीन में सामान उपलब्ध होता है। कैदी इन चीजों को अपने पैसे से खरीदकर खा सकता है। राजस्थान जेल डिपार्टमेंट के नोटिफिकेशन की मानें तो कैदियों को तीन कैटेगरी में बांटा जाता है। इसमें Convicted Criminal Prisoners को क्लास A, B और C कैटेगिरी में बांटा जाता है। सलमान खान को A कैटेगरी में रखा गया है।
विज्ञापन
5 of 5
जोधपुर सेंट्रल जेल में कैदियों को तीन टाइम खाना दिया जाता है। सुबह गुड़ चना और चाय। दोपहर में रोटी, घी वाली दाल, एक सब्जी, चावल, चटनी और हरी मिर्च। जबकि शाम को रोटी सब्जी, दूध और एक मौसमी फल। शाम को चाय भी मिलती है। इसके अलावा कैदी चाहे तो अपने पैसे से कैंटीन से बाकी की जरूरत की खाने की चीजें भी खरीद सकते हैं। इसमें जेल प्रशासन ने कुछ चीजें फिक्स कर रखी हैं। जिनके दाम बाहर मिलने वाले दाम के बराबर ही होते हैं। सलमान खान भी इसी जेल में हैं। इसलिए उन्हें दिन में तीन बार जेल का खाना मिलेगा। शाम को चाय भी मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।