{"_id":"5ac5b76a4f1c1bc8618b5830","slug":"salman-khan-night-in-jodhpur-hotel-before-the-black-buck-case-verdict","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फैसले से पहले नहीं सो पाए सलमान खान, पूल के पास घंटों अकेले बैठकर गुजारी रात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फैसले से पहले नहीं सो पाए सलमान खान, पूल के पास घंटों अकेले बैठकर गुजारी रात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को कोर्ट ने 5 साल की सजा सुना दी है। यह मामला 20 साल पुराना है जिस पर न केवल बॉलीवुड बल्कि फैंस की भी नजरें टिकी थी। सलमान परिवार के साथ जोधपुर फैसले के एक दिन पहले ही पहुंच गए थे। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर फैसले के एक दिन पहले सलमान खान की रात कैसे कटी।
2 of 5
salman khan
सलमान के लिए दुनिया भर में दुआओं का सिलसिला जारी है तो वहीं बॉलीवुड के 500 करोड़ दांव पर लगे हैं। जानकारी के मुताबिक सलमान खान ताज पैलेस में कमरा नंबर 11 में रुके। फैसले से पहले सलमान खान की रात काफी बेचैनी भरी रही। यहां तक कि वह रात भर नहीं सोए और परिवार के ही साथ रहे।
3 of 5
salman khan
उनके साथ अर्पिता, अलवीरा और बच्चे भी थे। करीब रात 12 बजे सलमान जिम गए उसके बाद होटल के पूल में स्विमिंग की। इसके साथ काफी देर तक पूल के किनारे ही बैठे रहे। सूत्रों की मानें तो सलमान के चेहरे पर बेचैनी साफ दिखाई दे रही थी। कुछ देर बाद सलमान का परिवार सोने चला गया लेकिन वह अकेले ही बैठे रहे। सलमान 3 से 4 बजे के आसपास कमरे की तरफ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
salman khan
सलमान को कोर्ट ने दोषी करार दे दिया है और कुछ देर बाद सजा का ऐलान किया जाएगा। सलमान के दोषी करार देते ही फैंस में निराशा है और वह सोशल मीडिया पर अपने दिल का हाल बयां कर रहे हैं। कोर्ट के बाहर सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। कोर्ट के अंदर आरोपी और वकील को ही जाने की इजाजत थी। सलमान के बॉडी गार्ड शेरा और बाकी बाउंसर्स को कोर्ट परिसर के अंदर नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन
5 of 5
Salman Khan
काले हिरण शिकार मामले में सलमान खान सहित सभी चार एक्टर्स मंगलवार शाम जोधपुर पहुंचे थे। सलमान खान पर 'हम साथ-साथ है' फिल्म की शूटिंग के दौरान काले हिरण को मारने का आरोप है जबकि बाकी एक्टर्स पर उन्हें उकसाने का। सलमान के अलावा बाकी चार एक्टर्स को बरी कर दिया गया है। यह पूरा मामला 'हम साथ-साथ है' की शूटिंग के दौरान का है। काले हिरण के शिकार मामले में विश्नोई समाज के लोगों ने पुलिस में शिकायत की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।