{"_id":"5ac8510f4f1c1bc5618b5eb4","slug":"black-buck-poaching-case-salman-khan-may-move-high-court-if-court-rejects-plea","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान को आज भी जमानत न मिली तो वे पहले से तैयार कर चुके हैं नया प्लान, अभी जान लीजिए","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान को आज भी जमानत न मिली तो वे पहले से तैयार कर चुके हैं नया प्लान, अभी जान लीजिए
Sat, 07 Apr 2018 10:58 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 07 Apr 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
salman khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
काला हिरण शिकार मामले में 5 साल की सजा काट रहे सलमान की जमानत याचिका पर सुनवाई चल रही है। जज रवींद्र जोशी ट्रांसफर होने के बाद भी आज सलमान खान की जमानत पर सुनवाई कर रहे हैं। पहले कहा ये जा रहा था कि जज के तबादले के बाद सलमान की याचिका पर आज सुनवाई संभव नहीं हैं लेकिन फिलहाल ऐसा नहीं है। रवींद्र जोशी सुनवाई के लिए जोधपुर कोर्ट पहुंच चुके हैं।
2 of 5
salman khan
अब ऐसे में अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या सलमान को शनिवार को जमानत मिल जाएगी। सलमान के वकीलों ने किसी भी कारण से जमानत नहीं मिलने की स्थिति में आगे की तैयारी भी कर ली है।
3 of 5
salman khan
जीहां अगर सलमान को आज बेल नहीं मिलती है तो सलमान हाई कोर्ट जाएंगे। हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि शनिवार को सलमान को सेंशस कोर्ट से ही जमानत मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
salman khan
बता दें कि अक्टूबर 1998 में दो काले हिरणों का शिकार करने के मामले में जोधपुर की एक अदालत ने गुरुवार को सलमान खान को पांच साल की सजा सुनाई थी। अदालत ने सलमान पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था। इसके बाद से सलमान जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
5 of 5
salman
मामले की सुनवाई से पहले सत्र न्यायाधीश रविंद्र कुमार जोशी और सलमान को सजा सुनाने वाले सीजेएम देव कुमार खत्री के बीच चैंबर में बातचीत भी हुई। दरअसल राजस्थान सरकार ने शुक्रवार रात एक साथ 87 जजों के तबादले कर दिए। इनमें जोधपुर सेशन कोर्ट के जज रवींद्र कुमार जोशी भी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।