फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आर्म्स एक्ट मामले में राहत मिलने पर सलमान खान ने देर रात किया ट्वीट, तस्वीर साझा कर कही ये बात

Fri, 12 Feb 2021 11:26 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 12 Feb 2021 11:26 AM IST
विज्ञापन
Blackbuck poaching case: Salman khan tweet and thanks to fans after getting relief from jodhpur court
सलमान खान - फोटो : instagram/beingsalmankhan

जोधपुर की जिला और सत्र न्यायालय से अभिनेता सलमान खान को बड़ी राहत मिली है। गुरुवार को न्यायालय ने राजस्थान सरकार की सलमान खान के खिलाफ याचिका को खारिज कर दिया। आरोप था कि अभिनेता ने आर्म्स एक्ट मामले में गलत एफिडेविट दायर की है। अदालत से राहत मिलने के बाद सलमान ने देर रात अपने प्रशंसकों का शुक्रिया किया है।

Blackbuck poaching case: Salman khan tweet and thanks to fans after getting relief from jodhpur court
सलमान खान - फोटो : instagram/beingsalmankhan

सलमान ने ट्विटर अपनी एक तस्वीर साझा की। साथ ही उन्होंने लिखा- ‘मेरे सभी प्रशंसक, आपके प्यार, समर्थन और चिंताओं के लिए शुक्रिया। ख्याल रखो अपना और अपने परिवार का। भगवान की कृपा आप पर भी रहे।‘
 
Blackbuck poaching case: Salman khan tweet and thanks to fans after getting relief from jodhpur court
सलमान खान - फोटो : instagram/beingsalmankhan

सलमान के वकील ने क्या कहा
सलमान खान के वकील हस्तिमल सारस्वत ने कहा कि, 'जोधपुर जिला और सत्र न्यायालय ने एक विस्तृत आदेश में राज्य सरकार की तरफ से दायर दोनों याचिकाओं को खारिज कर दिया। हमने साल 2006 में यह जवाब दिया था कि गलत हलफनामा दायर नहीं किया गया था और ऐसी याचिकाएं सलमान खान की छवि बिगाड़ने के लिए लगाई जा रही हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Blackbuck poaching case: Salman khan tweet and thanks to fans after getting relief from jodhpur court
सलमान खान - फोटो : instagram: beingsalmankhan

बता दें कि काला हिरण शिकार और आर्म्स एक्ट मामले में इससे पहले मंगलवार को न्यायालय में सुनवाई हुई थी। इसमें सलमान की ओर से झूठा शपथ पत्र देने की बात सामने आई थी। इसके बाद न्यायालय ने सुनवाई को 11 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया था। सुनवाई के दौरान अभिनेता सलमान खान की बहन अलवीरा पहुंची थीं।

विज्ञापन
Blackbuck poaching case: Salman khan tweet and thanks to fans after getting relief from jodhpur court
सलमान खान - फोटो : instagram: colorstv

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान फिलहाल बिग बॉस 14 में नजर आ रहे हैं। उन्होंने हाल ही में फिल्म अंतिम की शूटिंग खत्म की है। इसके अलावा जल्द वह यशराज बैनर की टाइगर 3 शुरू करेंगे। उससे पहले सलमान अपनी आने वाली फिल्म राधे का प्रमोशन करेंगे। राधे इस साल ईद पर रिलीज होने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed