फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉबी देओल ने 25 साल के करियर में दी सिर्फ 4 हिट फिल्में, फिर भी हैं करोड़ों की संपत्ति के मालिक

Mon, 27 Jan 2020 11:18 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 27 Jan 2020 11:18 AM IST
विज्ञापन
bobby deol birthday he gave three four hit films in his career
bobby deol - फोटो : social media
बॉबी देओल आखिरी बार फिल्म 'हाउसफुल 4' में नजर आए थे । इसके बाद से उनके पास फिलहाल कोई प्रोजेक्ट नहीं है । बॉबी देओल ने 4 साल खाली बैठने के बाद सलमान खान के साथ फिल्म 'रेस 3' से वापसी की थी । ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई । इसके बाद वो 'यमला पगला दीवाना फिर से' और 'हाउसफुल 4' में नजर आए। ये दोनों फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाईं । आज बॉबी अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं । इस मौके पर हम आपको बताते हैं कि 25 साल के करियर में बॉबी की कितनी फिल्में हिट रही हैं । 


bobby deol birthday he gave three four hit films in his career
bobby deol - फोटो : social media

'रेस 3' से वापसी करने के बाद बॉबी देओल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर 20 साल की उम्र से ही वो अपने फिजीक पर ध्यान देते तो आज बॉलीवुड के एक्टर्स में सबसे बेस्ट बॉडी उन्हीं की होती । बॉबी ने 26 साल की उम्र में फिल्म 'बरसात' से अपना फिल्मी करियर शुरू किया था । इस फिल्म में बॉबी के साथ टि्वंकल खन्ना लीड रोल में थीं । 

bobby deol birthday he gave three four hit films in his career
Bobby Deol - फोटो : file photo

इस फिल्म के लिए बॉबी को फिल्म फेयर बेस्ट डेब्यू एक्टर का अवॉर्ड मिला था । बॉबी को अपना करियर शुरू किए हुए 25 साल हो चुके हैं। इन 25 सालों में बॉबी की 3 फिल्में ऐसी थीं जो ब्लॉकबस्टर रहीं । इनमें पहली है 'गुप्त' । यह फिल्म 1997 में आई थी । बॉबी ने इस फिल्म में काजोल और मनीषा कोईराला के साथ काम किया था ।

विज्ञापन
विज्ञापन
bobby deol birthday he gave three four hit films in his career
बॉबी देओल
इसके बाद 1998 में आई 'सोल्जर' । इस फिल्म से बॉबी ने धर्मेंद्र की याद दिलाई थी । फिल्म में बॉबी के साथ प्रीति जिंटा ने डेब्यू किया था । इसके बाद साल 2001 में बॉबी देओल ने फिल्म 'अजनबी' आई । फिल्म में बॉबी के साथ अक्षय कुमार, बिपाशा बसु और करीना कपूर भी थीं । इस फिल्म ने भी ठीक-ठाक कमाई की थी ।
विज्ञापन
bobby deol birthday he gave three four hit films in his career
Bobby Deol Tanya Ahuja - फोटो : social media

इसके बाद बॉबी ने करीब 6 फिल्मों में काम किया लेकिन सब की सब फ्लॉप हुईं । फिर साल 2002 में बॉबी की फिल्म 'हमराज' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी । फिल्म में बॉबी के अलावा अमीषा पटेल और अक्षय खन्ना ने भी जबरदस्त एक्टिंग की थी। 2002 के बाद से बॉबी की अब तक कोई हिट फिल्म नहीं आई। बीच मेें तो उन्हें काम मिलना भी बंद हो गया । लेकिन ऐसा नहीं है कि बॉबी की फिल्में नहीं चली इसलिए वो कंगाल हो गए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed