लंबे इंतजार के बाद बॉबी देओल ने पिछले साल श्रेयस तलपड़े की फिल्म 'पोस्टर ब्वॉयज' से वापसी की थी। इसे आप बॉबी की कमबैक फिल्म भी कह सकते हैं। कॉमेडी फिल्म के साथ लौटे बॉबी को सलमान खान का साथ मिला तो उनकी किस्मत चमक गई।
सलमान खान के बाद बॉबी देओल पर मेहरबान हुए अक्षय कुमार, एक साथ 3 ब्लॉकबस्टर देकर तोड़ेंगे रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब बॉबी के पास फिल्मों की भरमार है। 'रेस 3' के अलावा बॉबी 'यमला पगला दीवाना 3' की शूटिंग भी कर रहे हैं। साथ ही बॉबी को एक और फिल्म मिल गई है। खबरों की मानें तो बॉबी को साजिद नाडियाडवाला ने 'हाउसफुल 4' के लिए साइन किया है।
Racing on, in Bangkok!! @shahdaisy @beingsalmankhan @rameshtaurani @skfilmsofficial @tips #Race3
A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol) on
बॉबी ने एक साथ 3 फिल्मों को साइन कर सिल्वर स्क्रीन पर हैट्रिक लगाने की सोच ली है। 'हाउसफुल 4' में बॉबी, अक्षय कुमार और रितेश दुशमुख के साथ कॉमेडी करते नजर आएंगे। 2019 बॉबी देओल के नाम होने वाला है।
Happy new year. Love love love to all
A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol) on
'रेस 3' इसी साल दिवाली पर रिलीज होगी। बॉबी देओल ने खुद इस खबर पर मुहर लगाई है। उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा से साजिद नाडियाडवाला के साथ काम करना चाहता था। अक्षय के साथ मेरी केमिस्ट्री बेहद अच्छी है और अब हम दोबारा बड़े पर्दे पर साथ होंगे। यह एक बड़ी फिल्म होगी।'
इससे पहले बॉबी देओल और अक्षय कुमार ने 'अजनबी', 'दोस्ती', 'फ्रेंड्स फॉरएवर', 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' और 'थैंक्यू' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। फैंस को उम्मीद है कि बॉबी देओल अपनी दूसरी पारी से दर्शकों को काफी इंप्रेस करेंगे।