एक हिट को तरस रहे बॉबी देओल की सलमान खान ने यूं की थी मदद, 'आश्रम' से चमके सितारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसके बाद ही बॉबी देओल को एक बहुत बड़े बैनर की बड़ी फिल्म ऑफर हुई। कमाल की बात ये है कि ये फिल्म खुद सलमान खान ने उन्हें ऑफर की थी। सलमान ने बॉबी को 'रेस 3' के लिए साइन किया। रेस और रेस 2 का बजट करीब 220 करोड़ रुपए था। बॉबी के लिए इतनी बड़े बजट की फिल्म में काम करना हैरानी की बात है।
बताया जाता है कि बॉबी लंबे समय से ऐसी बड़ी फिल्म का इंतजार में थे। फिल्में ना मिलने के कारण वो डिप्रेशन में भी चले गए थे। बॉबी पिछले 10 साल से एक हिट के तरस रहे थे। बड़े बजट की फिल्म के उन्हें मोटी फीस भी मिलेगी। खबरों की मानें तो इससे पहले अमिताभ बच्चन को भी फिल्म ऑफर की गई थी।
गौरतलब है कि बॉबी के लिए 2020 में रिलीज हुई वेब सीरीज आश्रम फायदे का सौदा साबित हुई। इस वेब सीरीज में वो लीड रोल में थे। वेब सीरीज को अच्छा रिस्पॉन्स मिला। ये वेब सीरीज एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुई थी। इसका सेकेंड सीजन भी काफी चर्चा में रहा।