{"_id":"6010f2a70be57025e541ad93","slug":"sunny-deol-gets-trolled-after-commenting-on-deep-sidhu-red-fort-violence-amid-farmers-tractor-rally","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीप सिद्धू संग तस्वीर वायरल होते ही ट्रोल हुए सनी देओल, यूजर्स बोले- 'ऐसी घटना के बाद पल्ला झाड़ना आसान नहीं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीप सिद्धू संग तस्वीर वायरल होते ही ट्रोल हुए सनी देओल, यूजर्स बोले- 'ऐसी घटना के बाद पल्ला झाड़ना आसान नहीं'
गणतंत्र दिवस परेड के बीच भारी संख्या में प्रदर्शनकारी ट्रैक्टरों के साथ लाल किला पर पहुंच गए और किले के भीतर घुस गए। ये प्रदर्शन इतना हिंसक हो गया कि 82 पुलिसकर्मी घायल हो गए। गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा में एक्टर और सामाजिक कार्यकर्ता दीप सिद्धू का नाम सामने आ रहा है। लाल किले पर प्रदर्शनकारियों द्वारा धार्मिक झंडा फहराये जाने की घटना और दिल्ली में हिंसा को लेकर किसान नेताओं ने एक्टर दीप सिद्धू को आड़े हाथों लिया है।
2 of 5
सनी देओल
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच सोशल मीडिया पर सनी देओल और दीप सिद्धू की पुरानी तस्वीर वायरल होने लगी। स्वराज अभियान के नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि हमने दीप सिद्धू को शुरू से ही अपने प्रदर्शन से दूर कर दिया था। वह सनी देओल से जुड़े हुए हैं। इसके बाद तो सोशल मीडिया पर सनी देओल, हेमा मालिनी को जमकर ट्रोल किया जाने लगा।
3 of 5
सनी देओल
- फोटो : instagram/iamsunnydeol
सनी देओल ने दीप सिद्धू के साथ नाम जुड़ने पर सफाई देते हुए कहा, 'आज लाल किले पर जो हुआ उसे देख कर मन बहुत दुखी हुआ है, मैं पहले भी छह दिसंबर को ट्विटर के माध्यम से यह साफ कर चुका हूं कि मेरा या मेरे परिवार का दीप सिद्धू के साथ कोई संबंध नही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Deep sidhu
- फोटो : इंस्टाग्राम
हालांकि ट्रोलर्स कहा मानने वाले थे। एक ने सनी देओल के इस बयान पर कमेंट करते हुए लिखा- अच्छा खासा नाम कमाया था। ऐसा गिरा हुआ काम करने की क्या जरूरत थी? एक ने लिखा- किसान तो अपने बैल पर हमला नहीं करता तो वो तिरंगे का अपमान कैसे कर सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
Deep sidhu
- फोटो : Social Media
कुछ यूजर्स ने तो सनी देओल का एक पुराना वीडियो भी शेयर करना शुरू कर दिया जिसमें वह दीप सिद्दू को बचपन का दोस्त बता रहे हैं। यह घटना घट जाने के बाद आप इस व्यक्ति से पल्ला झाड़ रहे हैं। जो व्यक्ति निरंतर आपके साथ हैं बुरे वक्त में क्या आप ऐसे ही साथ छोड़ते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।