सब्सक्राइब करें

कंगना रणौत ने 'आतंकवाद' से की किसान प्रदर्शनकारियों की तुलना, दिलजीत से कहा- तुम तो यही चाहते थे

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 27 Jan 2021 09:51 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut asks Diljit Dosanjh & Priyanka Chopra to explain Red Fort violence amid farmers tractor rally
दिलजीत दोसांझ और कंगना रणौत - फोटो : फाइल

दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद कंगना रणौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर भड़क गई हैं। उनका गुस्सा इस बार भी दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosannjh) और हिंसक प्रदर्शनकारियों (Farmer Protesters) पर फूटा है। कंगना ने बुधवार की सुबह एक के बाद एक कई सारे ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

Trending Videos
Kangana Ranaut asks Diljit Dosanjh & Priyanka Chopra to explain Red Fort violence amid farmers tractor rally
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam

कंगना ने किसान प्रदर्शनकारियों की तुलना सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों से की है। कंगना ने जो फोटो साझा की है उसपर लिखा हुआ है कि दोनों में कोई फर्क नहीं है। इसके साथ ही कंगना ने अपने पोस्ट में लिखा, 'संदेश साफ है कि इस देश में कोई अच्छा बदलाव नहीं होने दिया जाएगा, आतंकवाद हमारे देश का भविष्य तय करेगा, न की हमारी सरकार।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut asks Diljit Dosanjh & Priyanka Chopra to explain Red Fort violence amid farmers tractor rally
कंगना रणौत और दिलजीत दोसांझ - फोटो : PTI

अपने अगले ट्वीट में कंगना दिलजीत दोसांझ को टैग करते हुए लिखा, यही तो तुम चाहते थे। ये तुम्हारे चेहरे पर तेज थप्पड़ नहीं हुआ क्योंकि तुमने जो चाहा वो हो गया। 
 

Kangana Ranaut asks Diljit Dosanjh & Priyanka Chopra to explain Red Fort violence amid farmers tractor rally
कंगना रणौत, किसानों की ट्रैक्टर रैली - फोटो : इंस्टाग्राम

कंगना ने अपने अगले ट्वीट में लिखा, बॉलीवुड में मौजूद गंदगी को तुरंत साफ करने की जरूरत है। मनोरंजन की आड़ में छिपकर आतंकवाद और हिंसा को भड़काने वालों को जेल में डाल देना चाहिए। ये दीमक भारत की हड्डियों को खा रहे हैं।
 

विज्ञापन
Kangana Ranaut asks Diljit Dosanjh & Priyanka Chopra to explain Red Fort violence amid farmers tractor rally
प्रियंका चोपड़ा, कंगना रणौत, दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें, बीते रोज कंगना रणौत ने किसानों की ट्रैक्टर रैली को लेकर दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा पर तंज कसा था। कंगना ने ट्वीट किया, ''आपको इसे समझाने की जरूरत है। पूरी दुनिया आज हम पर हंस रही है। यही चाहिए था ना लोग तुम लोगों को। बधाई हो।'' इससे पहले कंगना ने ट्वीट कर किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed