सब्सक्राइब करें

ऋतिक और सलमान खान का मामला फिफ्टी-फिफ्टी, दीपिका रहीं हीरोइन नंबर वन और कंगना...

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 27 Jan 2021 09:43 AM IST
विज्ञापन
Box office results of films released on January 26 in last decade hrithik salman deepika kangna
गणतंत्र दिवस पर रिलीज की गई फिल्में - फोटो : अमर उजाला

हर साल गणतंत्र दिवस के सप्ताह में कोई न कोई फिल्म जरूर रिलीज होती है, लेकिन हर फिल्म के साथ यह राष्ट्रीय पर्व एक जैसा व्यवहार नहीं करता। कोई राष्ट्रभक्ति से प्रेरित फिल्म तो अक्सर अपना काम कर जाती है और रह जाती हैं तो बस वे फिल्में जिनका इस पर्व की भावनाओं से कोई लेना देना ही नहीं। इस बार भी एक फिल्म 'मैडम चीफ मिनिस्टर' है लेकिन लगता नहीं कि उसको इस पर्व का कोई फायदा मिलने वाला है! तो 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं इस मौके पर पिछले 10 सालों में रिलीज हुई फिल्मों का हाल।

Trending Videos
Box office results of films released on January 26 in last decade hrithik salman deepika kangna
पंगा - फोटो : अमर उजाला

2020
शुरुआत करते हैं पिछले साल यानी 2020 से। इस वर्ष 24 जनवरी को दो फिल्में 'स्ट्रीट डांसर 3डी' और 'पंगा' सिनेमाघरों में रिलीज हुईं और यह दोनों ही फिल्में औसत रहीं। फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' का बजट 70 करोड़ रुपये रहा और इसने दुनिया भर में सभी तरह से मात्र 97 करोड़ रुपये की कमाई की। समीक्षकों से भी फिल्म को बहुत अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली। वहीं 'पंगा' का बजट 29 करोड़ रहा और इस फिल्म ने दुनिया भर में रिलीज होकर 41 करोड़ रुपये कमाए। बॉक्स ऑफिस पर इसने कोई कमाल नहीं किया लेकिन समीक्षकों से फिल्म को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Box office results of films released on January 26 in last decade hrithik salman deepika kangna
ठाकरे - फोटो : अमर उजाला

2019
गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले यानी 25 जनवरी को वर्ष 2019 में भी दो फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। ये फिल्में रहीं 'ठाकरे' और 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी'। इन दोनों फिल्मों में किसी ने भी बहुत ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। फिल्म 'ठाकरे' ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 23 करोड़ रुपये तक की कमाई की। वहीं, 'मणिकर्णिका' अपने सारे राइट्स बेचकर 156 करोड़ रुपये जुटा लाई। फिल्म ने पहले दिन 7.75 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली। दूसरे दिन गणतंत्र दिवस का इस फिल्म को खूब फायदा मिला और उसने 18.10 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली।

Box office results of films released on January 26 in last decade hrithik salman deepika kangna
पद्मावत - फोटो : अमर उजाला

2018
नंबर वन अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, उनके पति अभिनेता रणवीर सिंह और शाहिद कपूर की फिल्म 'पद्मावत' वर्ष 2018 में गणतंत्र दिवस पर इकलौती फिल्म रही। यह एक मेगा बजट फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई की। यह फिल्म साल की सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली फिल्मों में शुमार है। फिल्म विवादित होने की वजह से पूरे देश में ठीक से रिलीज नहीं हो पाई। फिर भी इसने पहले दिन लगभग 19 करोड़ रुपये कमाए। लेकिन, दूसरे दिन गणतंत्र दिवस का फायदा उठाते हुए इस फिल्म ने 32 करोड़ रुपये की कमाई की। इसी दिन के सहारे इस फिल्म का वीकेंड कलेक्शन 114 करोड़ का हो गया। फिर तो इस फिल्म ने पांच सौ करोड़ से भी ज्यादा रुपये की कमाई कर डाली।

विज्ञापन
Box office results of films released on January 26 in last decade hrithik salman deepika kangna
काबिल - फोटो : अमर उजाला

2017
साल 2017 के गणतंत्र दिवस के सप्ताह में अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' और अभिनेता ऋतिक रोशन की फिल्म 'काबिल' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। ये दोनों फिल्में गणतंत्र दिवस के ठीक एक दिन पहले यानी 25 जनवरी को रिलीज हुईं और दोनों ही फिल्में साल की सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली फिल्मों में शामिल होकर सुपरहिट हो गईं। 'रईस' फिल्म का बजट लगभग 70 करोड़ का रहा और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 300 करोड़ रुपये की कमाई की। जबकि, फिल्म 'काबिल' लगभग 35 करोड़ रुपये में बनकर तैयार हुई और इस फिल्म ने 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed