{"_id":"6757cf9523063803610e45b9","slug":"bobby-deol-viral-jamal-kudu-steps-in-ranbir-kapoor-starrer-animal-was-inspired-by-whom-2024-12-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bobby Deol: बॉबी देओल का वायरल जमाल कुडू स्टेप किससे है इंस्पायर्ड, जानें रणबीर की एनिमल के गाने की सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bobby Deol: बॉबी देओल का वायरल जमाल कुडू स्टेप किससे है इंस्पायर्ड, जानें रणबीर की एनिमल के गाने की सच्चाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 10 Dec 2024 11:00 AM IST
सार
रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में बॉबी देओल का वायरल हुया जमाल कुडू स्टेप आज भी प्रशंसकों के दिलों-दिमाग में जाया हुआ है। जानिए किससे इंस्पायर्ड हुआ है यह कमाल का डांस स्टेप
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म एनिमल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में शुमार है, जिसमें बॉबी देओल ने खलनायक की भूमिका निभाई थी, जिसकी आज भी दर्शक तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। एनिमल फिल्म का गाना जमाल कुडू में उनका वायरल डांस मूव आज भी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
Trending Videos
2 of 5
फिल्म एनिमल
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में बॉबी देओल ने बताया कि इस डांस मूव के पीछे की प्रेरणा उन्हें बचपन में पंजाब जाने से मिली थी, जहां वे रात में संगीत पर नाचते हुए लोगों को अपने सिर पर गिलास और बोतलें संतुलित करते हुए देखते थे। इस याद ने इस वायरल मूव को जन्म दिया, जो फिल्म के सबसे बेहतरीन पलों में से एक बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
फिल्म एनिमल
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान, बॉबी देओल ने एनिमल के लिए एक डांस सीक्वेंस फिल्माने के बारे में बताया। शुरुआत में झिझकते हुए उन्होंने निर्देशक संदीप से कहा कि वे कोरियोग्राफर के साथ डांस नहीं कर सकते, इसलिए उन्होंने बस डांस करना शुरू कर दिया। हालांकि, निर्देशक ने बीच में टोकते हुए कहा कि वे किरदार अबरार का अपना अलग डांस हो।
4 of 5
फिल्म एनिमल
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बारे में बॉबी ने सौरभ सचदेवा से सलाह ली, जिन्होंने फिल्म में उनके भाई का किरदार निभाया था। बॉबी ने कहा, "बचपन में मैं जब गर्मियों और सर्दियों की छुट्टियों में पंजाब जाया करता था, तब अक्सर रात में आदमी शराब पीते थे और अचानक कोई संगीत बजता था और वे गिलास और बोतलें अपने सिर पर रखकर नाचने लगते थे।" इन्हीं यादों से प्रेरित होकर बॉबी ने इस गाने में अपने डांस स्टेप्स का फैसला लिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X